🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के सहयोग से 50 हजार ईनामी राशि, राज्य शतरंज प्रतियोगिता,
अनिल बोड़ा 9 अन्य खिलाड़ी के साथ 3 अंको से संयुक्त बढ़त मे आगे
बीकानेर 12 सितंबर स्थानीय नरसिंह गार्डन भवन मे राजस्थान सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे चक्र के बाद अनिल बोड़ा सहित नौ खिलाड़ी तीन अंको से बढ़त मे आगे निकले। आज के मुकाबलो मे बीकानेर के अनिल बोड़ा ने प्रमोद सिंह को हराकर तीन अंक हासिल किये। तीन अंक प्राप्त करने वालो मे प्रवीण कोठारी (उदयपुर) कृष्ण कुल्हरी गंगानगर ,गोविन्द सारस्वत जयपुर, पवन सैन जयपुर बृजमोहन घेघर, प्रेमरतन छींपा, महावीर एकल बढ़त मे चल रहे है। आज प्रातः के चक्र की शुरूआत बेसिक पी.जी. कॉलेज के प्रिसिंपल राम जी व्यास ने की । दोपहर के चक्र के शुभारम्भ के लिए व्यापार उद्योग मण्डल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी एवं पापड़ भुजिया उद्योग संघ के महामंत्री मक्खन अग्रवाल की उपस्थिति मे हुई। प्रतियोगिता के अन्य महत्वपूर्ण परिणामो मे चुरू के पवन सैनी ने बीकानेर के अमर सिंह को हराया, उदयपुर के प्रवीण कोठारी ने हनुमानगढ़ के विवेक मोदी को, बीकानेर के अनिल बोड़ा ने प्रमोद सिंह को, जोधपुर के मनोज और बीकानेर के दीलीप भाटी का खेल बराबरी पर छूटा, गंगानगर के के.के. कुल्हरी ने हनुमानगढ़ के गौतम सांखला को, योगेश स्वामी ने मधुसुदन व्यास को हराया प्रतियोगिता का 4 चक्र 13 तारीख को खेला जायेगा प्रतियोगिता मे कुल 7 चक्र होगें । अंतिम चक्र 14 तारीख को सुबह 9ः00 बजे खेला जायेगा ।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...