🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
धरणीधर और हर्षोलाब तालाब में होंगे तर्पण
कर्मकाण्ड भास्कर पं. नथमल पुरोहित के शिष्य पं. गोपाल ओझा द्वारा श्राद्धपक्ष में 14 से 28 सितम्बर तक धरणीधर और हर्षोलाब तालाब में चार समूहों में तर्पण करवाया जाएगा। ओझा ने बताया कि प्रातः 5 और 8 बजे हर्षोलाब तथा प्रातः 6 और 7 बजे धरणीधर तालाब में तर्पण करवाया जाएगा। इस दौरान देव, ऋषि और पितृ तर्पण होगा।
-----
एकलव्य एकेडमी के 6 खिलाड़ियों ने जीते 17 मेडल
64 वी विद्यालय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश की पहली निजी तीरंदाजी एकेडमी ब्रह्म बगीची में स्थित एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया दिनांक 6 सितंबर से 9 सितंबर तक एमएम ग्राउंड में आयोजित विद्यालय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें छह खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा एकेडमी के अध्यक्ष योगेंद्र कल्ला ने बताया कि कुल 6 खिलाड़ियों ने 17 पदक अपने नाम किए प्रतियोगिता के अंडर-17 रिकर्व राउंड में एकेडमी के संजय बिश्नोई ने एक रजत व चार कांस्य पदक पर कब्जा किया वही अंडर 17 इंडियन राउंड में दीपांशु व्यास ने एक रजत पदक प्राप्त किया इसी वर्ग में छात्रा वर्ग में संजना विश्नोई ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए 17 वर्ष कंपाउंड राउंड में वसुंधरा कलवानी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया अंडर-19 वर्ष में इंडियन राउंड राज व्यास ने 2 रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया वही एकेडमी के हिमांशु हर्ष ने एक रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा किया एकेडमी के सहायक प्रशिक्षक मार्कंडेय पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के छह खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया वही पदक विजेता खिलाड़ियों का दिनांक 21 सितंबर से 28 सितंबर तक आबूरोड में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। बीकानेर के सभी चयनित व पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम पदक के साथ वापस लौटेगी।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...