🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
ईसीबी कॅालेज : न्यायाधिकारी ने छात्र छात्राओं को रैगिंग के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
ईसीबी कॅालेज : न्यायाधिकारी ने छात्र छात्राओं को रैगिंग के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय) जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के सचिव पवन कुमार अग्रवाल, अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश, द्वारा 12.09.2019 को इंजीनियरिंग कॅालेज, बीकानेर में छात्र छात्राओं को रैगिंग के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। उन्होनें बताया कि रैगिंग से छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक कष्ट, मानवाधिकारों का हनन, जबरन मादक पदार्थों व ड्रग्स सेवन की शुरूआत करना, कॅालेज छोड़ना, सामूहिक हिंसा, आत्म हत्या व मृत्यु, इत्यादि पीड़ाओं को सहन करना पड़ता है। उन्होनें बताया कि रैगिंग, विद्यार्थी की विद्यार्थी के द्वारा की जाने वाली एक समस्या है। अतः इसका समाधान भी विद्यार्थियों द्वारा ही संभव है। ऐसे समय में जब कि विद्यालय या फिर कॅालेज में रैगिंग के मामले में वृ़ि़द्ध हो रही है, विद्यार्थी समुदाय को इस अमानवीय कृत्य के विरूद्ध अपनी चेतना जागृत करनी चाहिये, जिससे निर्दोष विद्यार्थी को इसका शिकार होने से बचाया जा सकें और शिक्षण संस्थाओं को तिरस्कृत होने से रोका जा सकें। न्यायाधीश द्वारा विद्यार्थियों से रैगिंग का विरोध करने का आह्वान किया तथा सभी विद्यार्थियों से रैगिंग नहीं करने व रैगिंग की जानकारी होते ही कॅालेज प्रशासन को उसकी सूचना दिये जाने का भी संकल्प दिलवाया। उक्त कार्यक्रम में कॅालेज के रजिस्ट्रार मनोज कुरी, अतुल गोस्वामी, अजय चौधरी उपस्थित रहें।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...