🙏
एसकेआरएयू : माॅडल के तौर पर तैयार होगी नर्सरी स्कूल, महिला सशक्तीकरण की दिशा में होगा काम, कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने किया गृह विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने किया गृह विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन
माॅडल के तौर पर तैयार होगी नर्सरी स्कूल, महिला सशक्तीकरण की दिशा में होगा काम
बीकानेर, 12 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने गुरुवार को गृह विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाएं देखीं।
कुलपति प्रो. सिंह ने महाविद्यालय द्वारा संचालित नर्सरी स्कूल को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं हों। छोटे बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। समय-समय पर इन बच्चों के... 👇👇👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
.... अभिभावकों को बुलाकर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि पिछले तीस वर्षों में यहां से पढ़ चुके बच्चे देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। इन विद्यार्थियों की ‘एल्यूमिनी मीट’ आयोजित की जाए। उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया।
कुलपति ने खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा बनाए गए बाजरा एवं जैतून के मूल्य संवर्धित उत्पादों का अवलोकन किया तथा इन उत्पादों के विक्रय के लिए स्थाई स्टाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा गोद लिए गए गांवों में महिलाओं को मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाने सिखाए जाएं। विभागों द्वारा इस क्षेत्र में एंतरप्रेन्योर तैयार किए जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को एग्रो बेस्ड बिजनेस इकाईयों के भ्रमण करवाने... 👇👇👇
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
... के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गत 1 से 7 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
प्रो. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण से संबंधित सेमीनार एवं वर्कशाॅप आयोजित किए जाएं। स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से मेले आयोजित हों। महाविद्यालय द्वारा प्रोफेशनल... 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
.... सोसायटी गठित की जाए तथा इसके माध्यम से जर्नल प्रकाशन प्रारम्भ किए जाएं। माॅटिवेशनल स्पीच आयोजित करवाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने वोकेशनल लेब, फूड एंड न्यूट्रेशन लेब, आॅडियो विजुअल लेब, डेमोस्ट्रेशन लेब, फेब लेब, कटिंग एंड टेलरिंग लेब तथा वीडियो प्रोडक्शन लेब आदि का अवलोकन किया।
इसके बाद कुलपति ने अधिकारियों के साथ बैठक की तथा इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग के पास एक या अधिक प्रोजेक्ट जरूर हों। सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्ययोजना तथा इसके अनुरूप कार्य हों। विभागों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आगामी दिनों में एक्रीडिएशन टीम की विजिट के मद्देनजर समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। अधिष्ठाता प्रो. दीपाली धवन ने महाविद्यालय की उपलब्धियों तथा भावी योजनाओं के बारे में बताया।
🙏
एसकेआरएयू : माॅडल के तौर पर तैयार होगी नर्सरी स्कूल, महिला सशक्तीकरण की दिशा में होगा काम, कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने किया गृह विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...