जिला माहेश्वरी महिला संगठन के निर्विरोध हुए चुनावों में निशा झंवर अध्यक्ष व प्रिया राठी सचिव
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
जिला माहेश्वरी महिला संगठन के निर्विरोध हुए चुनावों में निशा झंवर अध्यक्ष व प्रिया राठी सचिव
बीकानेर 13.08.2019।
माहेश्वरी महिला संगठन के निर्विरोध हुए जिलास्तरीय चुनावों में
(1) श्रीमती निशा झंवर (अध्यक्ष-बीकानेर) (2) श्रीमती रेणु झंवर (उपाध्यक्ष-बीकानेर)
(3) श्रीमती सरोज राठी (उपाध्यक्ष-नोखा) (4) श्रीमती प्रिया राठी (सचिव-बीकानेर)
(5) श्रीमती सीमा चाण्डक (कोषाध्यक्ष-बीकानेर)
(6) श्रीमती ज्योति दरगड़ (संगठन मंत्री-बीकानेर)
(7) श्रीमती सुषमा बागड़ी (कार्यसमिति सदस्य-व्यास काॅलोनी, बीकानेर) घोषित किए गए ।
चुनावी सभा के अंत में स्थानीय बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति सचिव श्रीमती विभा बिहाणी ने निर्विरोध जिला महिला संगठन चयन प्रक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आये हुए मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। आरंभ में पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा बजाज, स्थानीय सचिव विभा बिहाणी, अध्यक्ष कंचन राठी, नीलम बिन्नाणी आदि ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम आरंभ किया। किये गए कार्यों की जानकारी और आय-व्यय की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती हेमा करनाणी ने सबका साथ-सबका विकास की महत्ता पर प्रकाश डाला। चुनाव अधिकारी मोनिका पच्चिसिया ने चुनाव की प्रक्रिया के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...