जिले से 191 तीर्थयात्रियों का तीर्थयात्रा योजना में चयन
मिलेगा देशभर में तीर्थस्थानों के भ्रमण का अवसर
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
जिले से 191 तीर्थयात्रियों का तीर्थयात्रा योजना में चयन
मिलेगा देशभर में तीर्थस्थानों के भ्रमण का अवसर
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए जिले से कुल 1176 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत देश के चयनित तीर्थ स्थानों पर 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठजनों को निशुल्क यात्रा करवाई जाती है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य से कुल 10 हजार यात्रियों को निःशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इनमें से 5 हजार यात्रियों को रेल व 5 हजार को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि रेल द्वारा कुल 7 तीर्थ स्थानों में रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी, वैष्णोदवी, मोइनुदीन चिश्ती अजमेर, सलीम चिश्ती (फतेहपुर सीकरी), आगरा हजरत निजामुदीन ओलिया (नई दिल्ली) गोवर्धन परिक्रमा, (बृज सर्किल) की यात्रा करवाई जाएगी एवं हवाई मार्ग द्वारा कुल 9 स्थानों अमृतसर, श्रवणबेलगोला, गोवा, शिरडी, कामख्या देवी, उज्जैन, देहरादून, हरिद्वार, गंगासागर, पशुपति नाथ-काठमान्डू की यात्रा करवाई जाएंगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...