युवाओं ने तिरंगे गुब्बारे से दिया राष्ट्रीय सद्भावना एवं एकता का संदेश
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
युवाओं ने तिरंगे गुब्बारे से दिया राष्ट्रीय सद्भावना एवं एकता का संदेश
बीकानेर। स्वाधीनता दिवस के मौके पर बीकानेर शहर के मुख्य चौराहे, मुख्य द्वार, हर मोहल्ले तिरंगे रंग में सजने धजने लगे है। इस मौके पर कुछ युवाओं द्वारा तिरंगे गुब्बारों के माध्यम से गली-मोहल्ले एवं पार्का को सजाने का प्रयास किया गया।
डॉ. अमित पुरोहित एवं योग गुरू दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत में अमन, चैन, शांति एवं हरियाली हमेशा बनी रहें एवं आजाद भारत में हर संप्रदाय में प्रेम-सौहार्द बना रहें। इस मौके पर पवन व्यास एवं अंकित व्यास ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है, तिरंगा एक है। इस मौके पर योग गुरू दीपक शर्मा, डॉ. अमित पुरोहित, भानू उपाध्याय, पवन व्यास, अंकित व्यास उपस्थित थें।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...