खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
- नोखा की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पर्वों पर समुचित सम्मान मिले - बिहारी बिश्नोई
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
नोखा की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पर्वों पर समुचित सम्मान मिले - बिहारी बिश्नोई
*वैज्ञानिक सचिन राठी व तपस्विनी हेमलता बांठिया को सम्मान मिले*
नोखा । नोखा विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात श्री बिहारीलाल बिश्नोई ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम से मुलाकात कर आगामी स्वतंत्रता/ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोज्य जिला स्तरीय सार्वजनिक समारोह में नोखा के प्रतिभाशाली वैज्ञानिक सचिन राठी व तपस्विनी हेमलता बांठिया को सम्मानित करने का आग्रह किया ।
श्री बिश्नोई ने बताया कि हाल ही में हमारे नोखा के युवा वैज्ञानिक सचिन राठी का भाभा अनुसंधान केंद्र में चयन हुआ है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है । उन्होंने कहा कि राठी बेहद प्रतिभा के धनी है तथा आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है, इसलिए होनहार युवा को आगामी स्वतंत्रता/गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोज्य जिला स्तरीय सार्वजनिक समारोह में सम्मानित कर उसकी हौसला अफजाई की जानी चाहिए ।
श्री बिश्नोई ने बताया कि इसी तरह नोखा नगर की निवासी श्रीमती हेमलता बांठिया ने भी 145 दिन की तपस्या कर अपना नाम गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकाॅडर्स में दर्ज करवाया है यह भी हमारे लिए सौभाग्य का विषय है, इस पावन अनुष्ठान की तपस्विनी श्रीमती बांठिया को जिला स्तरीय स्वतंत्रता/गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित करे ताकि जन-सामान्य में तप की महत्ता के प्रति अच्छा संदेष प्रसारित हो ।अतः इनका सम्मान करना हम सबके लिए गौरव का विषय है ।
इससे पूर्व विधायक बिश्नोई ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर वैज्ञानिक सचिन राठी व तपस्विनी हेमलता बांठिया को प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मानित करने की मांग की ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...