खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
यूनिट लीडर स्काउट कोर्स हुआ विशाल केम्पफायर
स्वच्छता का लिया संकल्प
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
यूनिट लीडर स्काउट कोर्स हुआ विशाल केम्पफायर
स्वच्छता का लिया संकल्प
11 अगस्त 2019, बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के द्वारा मण्डल प्रक्षिक्षण केन्द्र बीकानेर पर दिनांंक 05 से 11 अगस्त 2019 तक आयोजित 07 दिवसीय युनिटलीडर स्काउट गाइड प्रषिक्षण शिविर में शनिवार रात्रि में आयोजित विशाल कैम्पफायर कार्यक्रम में संभागियों ने सांस्कृतिक एवं लोकसंगीत की प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में महापौर नारायण चौपडा, नोखा विधायक बिहारीलाल विष्नोई, आईएएस अभिषेक सुराणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट व गाइड प्रो विमला मेघवाल, मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, स्थानीय संघ प्रधान भवानीषंकर जोषी आदि उपस्थित रहे। षिविर ज्वाल कार्यक्रम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि अध्यापक अध्यापिकाओं को षिविर में प्रषिक्षित किया जा रहा की वे अपने विद्यालय में प्रभावी रूप से स्काउट गाइड गतिविधियों का संचालन कर सके।
रेंजरीग के शताब्दी वर्ष के तहत बीकानेर रेंजर द्वारा स्वच्छ भारत के लिये बनाई संदेषात्मक विडियो क्लिप को भी लांच किया। महापौर नारायण चौपडा ने कहा स्काउट गाइड स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता के लिये सदैव तत्पर रहते है।
नोखा विधायक बिहारीलाल ने पर्यावरण से संबधित लघुनाटिका के पश्चात कहा कि हमें अधिक से पेड लगाने चाहिये। और लगे हुये पेडों का सरंक्षण भी करना चाहिये। आईएएस अभिषेक सुराणा ने कहा कि भारत स्काउट के माध्यम से प्रषिक्षण तो यहां केवल 230 अध्यापक अध्यापिकाओं को दिया जा रहा है परन्तु अपने अपने क्षेत्र में इससे कई गुना विद्यार्थी लाभान्वित होगे।
प्रो विमला मेघवाल ने कहा कि इस अध्यापन संसार का श्रेष्ठ कार्य है। और स्काउट विघाओं के माध्यम से युवाओं को सुनागरिक बनाने के क्रम में आपका सहयोग आपेक्षित है।
मण्डल चीफ कमिष्नर डा विजयषंकर आचार्य ने आगंतुको का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...