खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
निःशुल्क मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति कैम्प (माइंड क्लिनिक, सूरतगढ़)
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
निःशुल्क मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति कैम्प (माइंड क्लिनिक, सूरतगढ़);*
सूरतगढ 11 अगस्त, 2019 को मांइड क्लिनिक *सूरतगढ़ में डॉ. सुरेश परिहार, मनो:चिकित्सक, पी. बी. एम. हॉस्पिटल, बीकानेर की ओर से निःशुल्क मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति कैम्प का आयोजन, सिधू सदन, बीकानेर रोड़ पर माइंड क्लिनिक पर किया गया।* कैम्प का शुभारंभ *श्री परस रामजी भाटिया, श्री हरचंद जी सिधू, श्री हेतराज जी जोहम, कैम्प कार्यकर्ताओ सुरेश जी, रोहिताश जी, विनोद जी एवं समस्त कार्यकर्ताओ के द्वारा किया गया।*
जिसमें कुल *61 मरीजों को परामर्श दिया गया, साथ ही जनजागरूकता के लिए, इनकी बीमारी से संबंधित छोटी बुकलेट का भी वितरण किया गया।* नशे से पीड़ित मरीजों को नशे के दुष्प्रभाव समझाकर, नशा छोड़ने हेतु मोटीवेट किया गया।
कैम्प के दौरान, दोपहर 1 बजे, *शहर के गणमान्य सज्जनों कॉन्फ्रेंस मीटिंग की गई।*
जिसका *मुख्य उद्देश्य, समाज में मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता, जंजीरों से बंधे मरीजों के लिए अभियान, समाज में नशे के दुष्प्रभावों की जागरूकता एवं खतरनाक नशों से युवाओं को कैसे बचाएँ।*
विचार विमर्श के बाद *निष्कर्ष निकाला गया कि इस कैम्प में समाज सेवी संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाकर, ज्यादा से ज्यादा मानसिक रोगों के मरीजों के निदान, इलाज एवं बीमारियों की जागरूकता के लिए, इसे और ज्यादा ऊंचाइयों पे ले जाया जा सकता है।।*





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...