एसकेआरएयूः पारम्परिक तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, कुलपति करेंगे ध्वजारोहण
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
एसकेआरएयूः पारम्परिक तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, कुलपति करेंगे ध्वजारोहण
बीकानेर, 13 अगस्त। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह पारम्परिक एवं गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा प्रातः 7ः15 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक तथा छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह ने बताया कि गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड तथा कृषि एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवक मार्च पास्ट की सलामी देंगे। इसके बाद कुलपति प्रो. शर्मा का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल एकेडमी, कृषि व्यवसाय प्रशिक्षण संस्थान तथा कृषि एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...