शिवालयों में अभिषेक किया और तालाबों में गंठे लगाकर मनाया सावन का चौथा सोमवार
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
शिवालयों में अभिषेक किया और तालाबों में गंठे लगाकर मनाया सावन का चौथा सोमवार
बीकानेर । सावन माह के अंतिम सोमवार को सोमप्रदोष होने से जहां शिवालयों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं द्वारा शिवालयों में शिव मंत्र गुंजायमान होते
रहे वहीं ईद का अवकाश होने के कारण तैराकों ने तालाबों पर गंठे लगा हर हर महादेव के उद्घोष से परिसर गुंजायमान किया। शिव मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक किया गया। इसके बाद बिल्वपत्र, नीलकमल, कनेर, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल,
राई और फूल धतूरा, भांग और श्रीफल चढ़ा कर नैवेद्य का भोग लगा कर, चंदन, अक्षत अर्पित कर पूजा अर्चना की। विभिन्न शिव मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार कर भोलेनाथ को विभिन्न स्वरुप प्रदान किए गए। अभिषेक के बाद विधिवत्
भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी गई। कई स्थानों में रात्रि के समय भजन संध्या आयोजित की गई। व्रत का संकल्प करने वालों ने सोमवार का उपवास रखा। डी के आर सेवा ट्रस्ट की डॉ. सुनीता लोहिया
व अन्य ने नाल गांव की सालासर स्थित भूतनाथ
शिव मंदिर में जड़ी बूटियों से भगवान शिव का
अभिषेक किया। पंडित योगेश व्यास ने मंत्रोपचार के
साथ पूजा अर्चना करवाई तथा वृक्षारोपण भी किया
गया।
फूलनाथ महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी की
झांकी सजाई गई।
इस दौरान पुजारी सोहन लाल,माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा विगत 5 वर्षो से आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष भी सावन मास के पावन अवसर पर स्थानीय धरनीधर महादेव मंदिर में भगवान महादेव का विशेष अभिषेक किया गया। समिति अध्यक्ष कंचन राठी के अनुसार इस बार भगवान महादेव का सहस्त्रधारा द्वारा अभिषेक किया गया तथा भगवान शिव के भजन गाकर महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया तथा सम्पूर्ण देश व राष्ट्र के लिए सुख-शांति की कामना भी की।
गोरधन दास, लालचंद व्यास, शिवकुमार शर्मा,
मदनगोपाल, पंडित केदारनाथ, सोमनाथ, अमरनाथ,
निर्मल तथा मोडाराम चूरा आदि मौजूद रहे। इस
अवसर पर भगवान महादेव का विधि विधान से
पूजन तथा प्रसाद का आयोजन किया गया।
काशी विश्वनाथ मंदिर में कन्नू मण्डल के कन्नू
रंगा, अशोक पुरोहित, के के छंगाणी, बृजू पुरोहित,
इन्दू जोशी, सागरसा पुरोहित, किशन स्वामी आदि ने
51 किग्रा चीनी से अभिषेक किया। रंगों की बगेची स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में संजय हर्ष
फाउण्डेशन द्वारा पूजा अर्चना की गई। कोलायत के
कपिल सरोवर से कावड़ में जलभर कर बीकानेर
पहुंचे भगतङ्क्षसह यूथ लब के कार्यकर्ताओं ने
गोपेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। योगेश
पुरोहित, विजयपाल, पप्पू जोशी, सुरेन्द्र, कृष्णकांत,
मोहन आदि ने भित भाव से कावड़ के जल से
भोलेनाथ का अभिषेक किया। रत्नेश्वर महादेव मंदिर में संजय हर्ष
फाउण्डेशन द्वारा पूजा अर्चना की गई। कोलायत के
कपिल सरोवर से कावड़ में जलभर कर बीकानेर
पहुंचे यूथ लब के कार्यकर्ताओं ने
गोपेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। कावड़ के जल से
भोलेनाथ का अभिषेक किया।
ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्ति नाथ महादेव
मंदिर में पं. जुगल किशोर ओझा 'पुजारी बाबाÓ के
आचार्यत्व में ग्यारह पंडितों द्वारा सहस्त्रघट अभिषेक
एवं पूजन किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी
तथा कला-संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, वरिष्ठ
कांग्रेस नेता जर्नादन कल्ला तथा जिला कलटर
कुमारपाल गौतम के नेतृत्व में शिवभक्तों ने
महाआरती का आनंद लिया।
ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के ट्रस्टी राजेश चूरा ने
बताया कि मुक्ति नाथ महादेव मंदिर के पाटोत्सव के
अवसर पर आयोजित सहस्त्रधारा में एक हजार एक
सौ ग्यारह छिद्रों के आधार स्टेण्ड पर 'जलधारा शिव
प्रियाÓ का आयोजन किया गया
शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव,
श्रीरामसर मार्ग पर धरणीधर, महानंद, गोपेश्वर
बस्ती के गोपेश्वर, करमीसर रोड पर काशी
विश्वनाथ, चेतनानंद, हर्षोलाव तालाब के पास
अमरेश्वर, राजरंगों-व्यासों की बगेची के रत्नेश्वर,
जयपुर रोड पर चेतन महादेव, फूलनाथ महादेव,
जसोलाई पर जनेश्वर,
नन्दीश्वर महादेव
मुरलीधर व्यास नगर के राजीव पार्क स्थित नन्दीश्वर
महादेव मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास वातावरण
में मनाया गया।
योगेश बिस्सा के अनुसार गुलाब के
फूलों से अनुपम श्रृंगार किया गया। स-
पूर्ण मंदिर को
रंगीन एवं दुधिया लाईट/रोशनी से सजाया गया इस
अवसर पर भजन संध्या का भी कार्यक्रम रखा गया,
विनोद सेवग, पं. प्रदीप सेवग, रजत, शुभम, महादेव,
पंकज पारीक, संदीप कुमार, मनोज कुमार, चिन्टू
बिस्सा आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया। डॉ.
कल्ला ने जयनारायण व्यास कॉलोनी के वार्ड 6 के
हनुमान मंदिर पार्क में लघु रूद्राभिषेक केसर जल से
किया। कसौटी नाथ महादेव
सूर्य कॉलोनी नाथ सागर स्थित कसौटी नाथ महादेव
मन्दिर में सावन के चौथे सोमवार और प्रदोष के दिन
शक्कर (चीनी) का रुद्रभिषेक कर विशेष शृंगार पं.
सत्यनारायण किराडू के सान्निध्य में किया गया। मनमोहन
थानवी ने बताया कि इस अवसर पर सूर्यप्रकाश, राकेश
शर्मा, किशन मोदी,अमित कुमार धारीवाल, गौरीशंकर,
अश्विनी कुमार सहित कई भक्तगण मौजूद थे। बिन्नाणी चौक, दुजारी गली में स्थित
कपूरेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के चौथे
सोमवार को अमरनाथ की बर्फ से झांकी का निर्माण किया
व महादेव का विशेष श्रंृगार किया गया। इस अवसर पर
मन्दिर को पूरा सजाया गया व बर्फ की गुफा बनाई गई।
सावन के पूरे महीने इस मंदिर में स्थानीय नागरिकों द्वारा
महादेव का अभिषेक व विभिन्न तरह के श्रृंगार कर
महादेव की भक्ति की गई। मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक
दाऊलाल पुरोहित ने बताया कि अमरनाथ की झांकी का
श्रृंगार करने में मदन मोहन पुरोहित, स्लाइट पुरोहित,
शुभम उपाध्याय, राजा व्यास, मनमोहन पुरोहित, विपुल
आचार्य, अमन पुरोहित, दीपक कुमावत, नितिन पुरोहित,
मंयक पुरोहित, सुनिता पुरोहित, श्यामा पुरोहित, पूजा
पुरोहित, मुकेश पुरोहित आदि गणमान्य भक्तगण ने
सहयोग किया। इस अवसर पर भगवान महादेव का विधि
विधान से पूजन किया गया। डॉ.कल्ला, जिला कलटर गौतम ने रंगोलाई
महादेव में किया अभिषेक
ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री
डॉ.बी.डी.कल्ला ने रंगोलाई शिव मंदिर में रूद्राभिषेक
किया और प्रदेश की खुशहाली और भाईचारे के लिए
भगवान शिव से प्रार्थना की। डॉ.कल्ला ने यहां शिव
मंदिर में करीब चार घन्टे शिव की पूजा-अर्चना की।
भगवान शिव का बर्क व फूलों से श्रृंगार किया और
दूध, दही, घी व शकर से जलाभिषेक किया।
डॉ.कल्ला के साथ जिला कलटर कुमार पाल गौतम
ने भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-अर्चना की।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...