लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का बीकानेर में स्वागत
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का बीकानेर में स्वागत
बीकानेर। लोकसभा अध्यक्ष
बनने के बाद ओम बिड़ला के पहली बार
बीकानेर आने पर सोमवार को सर्किट
हाऊस से लेकर पूरे मार्ग में उनका
स्वागत अभिनंदन किया गया।
मखन जोशी वेलफेयर
सोसायटी संस्था सचिव अविनाश जोशी
ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को नाल
हवाई अड्डे पर कैनवास पर बनी उनकी
डिजिटल पेंटिंग भेंट की गई। इसके बाद
सर्किट हाउस में संस्था अध्यक्ष शांति
प्रकाश बिस्सा, कन्हैयालाल जोशी,
बृजमोहन पुरोहित सहित विभिन्न
पदाधिकारियों की मौजूदगी में राजस्थानी
साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जोशी
ने बताया कि बिड़ला के नेतृत्व में
सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र
ऐतिहासिक तथा सार्थक रहा। साथ ही
बिड़ला के लोकसभा अध्यक्ष बनने से
राजस्थान का नाम गौरवान्वित हुआ है।
इस अवसर केन्द्रीय भारी उद्योग राज्यमंत्री
अर्जुनराम मेघवाल, महापौर नारायण
चोपड़ा, नगर विकास न्यास के पूर्व
अध्यक्ष महावीर रांका आदि मौजूद रहे।
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला
एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा सदस्यता
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अविनाश
राय खन्ना के बीकानेर पधारने पर
जस्सूसर मण्डल अध्यक्ष विजय उपाध्याय
व मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने
सर्किट हाऊस में पार्टी का दुपट्टा पहनाकर
स्वागत किया। इस अवसर पर रामरतन
आचार्य, घनश्याम लोहिया, सुल्तान सिंह,
गिरधारी लाल सुथार, मनोज जाजड़ा
पार्षद श्यामसुन्दर चांडक आदि मौजूद
रहे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला
एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा सदस्यता
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अविनाश
राय खन्ना के बीकानेर आगमन पर
जस्सूसर मण्डल अध्यक्ष व मण्डल के
पदाधिकारियों ने सर्किट हाऊस में पार्टीका
दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। मण्डल
अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने बताया
सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक
व भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश
आचार्य व सदस्यता अभियान के
बीकानेर शहर जिला संयोजक मोहन
सुराणा को 3151 प्राथमिक सदस्य
बनाकर उनकी डायरियां व फार्म सौंपे।
नाल सिविल एयर पोर्ट पर लोकसभा
अध्यछ बिड़ला का स्वागत
नाल। नाल सिविल एयर पोर्ट पर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की
अगवानी सिविल एयर पोर्ट निदेशक
राधेश्याम मीणा, सुरक्षा अधिकारी पंकज
सैनी ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस
अवसर पर केंद्रीय मंत्री व बीकानेर
सासंद अर्जुनराम मेघवाल भी उपस्थित
थे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...