लिंग दोह समिति और राज्य सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन के साथ संपन्न हों छात्रसंघ चुनाव - डॉ सतीश कौशिक, प्राचार्य
डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
लिंग दोह समिति और राज्य सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन के साथ संपन्न हों छात्रसंघ चुनाव - डॉ सतीश कौशिक, प्राचार्य
डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू
बीकानेर 13 अगस्त। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर कॉलेज में आगामी 27 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि डॉ. रविन्द्र मंगल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ. जी.पी.सिंह व डॉ. शालिनी मूलचन्दानी को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा डॉ. आर.एस.वर्मा एवं डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ को उप मुख्य निर्वाचन अधिकरी बनाया गया है। साथ ही डॉ. मीरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक 18 सदस्यीय संचालन समिति का भी गठन किया गया है जो प्रतिदिन कमरा संख्या 14 में चुनाव संबंधी कार्यों को संचालित करेगी। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में अपीलेट ऑथोरिटी स्वयं प्राचार्य होगें, चेयरमैन डीन छात्र कल्याण डॉ. ए.के.यादव, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. संध्या जैन एवं जिला कलेक्टर द्वारा मनोनीत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं एक-एक छात्र-छात्रा नामित प्रतिनिधि को सदस्य मनोनीत किया गया है।
डॉ. नरेन्द्र नाथ तथा डॉ. राजेन्द्र पुरेहित लिंग दोह समिति संबंधी कार्य सम्पादित करेगें। डॉ. ज्योति कपूर भार्गव को चुनाव व्यय एवं वित्तीय जवाबदेही समिति का संयोजक बनाया गया है।
प्राचार्य डॉ.कौशिक ने मंगलवार को सभी समितियों की एवं आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए लिंग दोह समिति एवं समय समय पर राज्य सरकार से प्राप्त आदेशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होनें कहा कि महाविद्यालय में शांंतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के हर सम्भव प्रयास किये जावेगें तथा महाविद्यालय में विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टरों को तुरन्त हटाने का कार्य किया जावेगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...