twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर। कृषि उपज मंडी बीकानेर के प्रांगण में मंडी
के समस्त व्यापारी, मुनीम, दलाल, आढ़तियों आदि की तरफ से
भगवान शंकर का विशाल जागरण एक शाम श्री शंकर भगवान
के नाम भव्य रूप में आयोजित हुआ। शनिवार की रात्रि करीब
सवा नौ बजे शुरू हुआ। जागरण का कार्यक्रम प्रात: सवा चार
बजे तक चलता रहा। जागरण में गजेन्द्र अजमेरा एण्ड पार्टी और
लक्ष्मण पारीक बीकानेर के गायक कलाकारों ने भगवान शंकर
के एक से एक सुरीले भजन सुनाकर श्रोताओं को अभिभूत कर
दिया। गायक कलाकार लकी उड़ान, सोनल, निशा जायसवाल
के गाये भजनों पर लोग थिरकने लगे। जागरण में सुन्दर नृत्य व
आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। बड़ी संया में श्रद्धालु श्रोता
भजनों का आनन्द लेते रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...