विद्यार्थी एक घंटा देश को अवश्य दें - सी ए सुधीश शर्मा
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
ई सी बी में इंडक्शन कार्यक्रम
विद्यार्थी एक घंटा देश को अवश्य दें - सी ए सुधीश शर्मा
इंजिनीरिंग कॉलेज बीकानेर में चल रहे इंडक्शन कार्यक्रम में आवर फ़ॉर नेशन के सी ऐ सुधीश शर्मा ने विद्यार्थियों को सप्ताह में कम से कम एक घंटा राष्ट्र के नाम समर्पित कर स्वच्छ्ता अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। सुधीश शर्मा ने आवर फ़ॉर नेशन के स्थापना तथा इसके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के पहले सत्र में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ प्रीतम सैन ने विद्यार्थियों को आत्म रक्षा के विभिन्न गुर सिखलाए। कार्यक्रम के समापन सत्र मेंआर्ट ऑफ लिविंग के विशेषज्ञों रोहन सिंह तथा मनीष गंगल द्वारा सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया गया तथा इससे होने वाले फायदों की जानकारी दी गयी। सत्र के समापन सत्र में कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ श्रद्धा परमार ने उपस्थित अतिथियों का आभर व्यक्त किया तथा इंडक्शन कार्यक्रम के संयोजक डॉ अतुल गोस्वामी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...