कॉलेजों में रिक्त पदों और संसाधनों की पूर्ति के लिए रेस की कवायद
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कॉलेजों में रिक्त पदों और संसाधनों की पूर्ति के लिए रेस की कवायद
डूंगर कॉलेज में रेस की बैठक आयोजित
बीकानेर 9 अगस्त। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक की अध्यक्षता में रेस की बैठक आयोजित हुई। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा गठित महाविद्यालय उन्नयन एव ंसंसाधन विकास केन्द्र उर्फ रेस नाम समिति का बीकानेर जिले का नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक को बनाया गया है।
बैठक में आयुक्तालय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. सुधा राठी, एम.एस.कॉलेज प्राचार्य डॉ. उमाकान्त गुप्त, सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष सहित नोखा, डूंगरगढ़, खाजूवाला, विधि महाविद्यालय, लूणकरनसर के प्राचार्य तथा बज्जु कॉलेज के प्रभारी अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. कौशिक ने रेस के वृहद् उद्देश्यों तथाउसके अन्तर्गत सदस्य महाविद्यालयों की समस्याओं एवं उनके स्थानीय समस्याओं एवं इनके स्थानीय समाधान के संबंध में जिले से संबंधित महाविद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के व्यापक सहभागिता के बारे में सदस्यों का अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि रेस समिति के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक तथा सदस्य के रूप में सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष, आयुक्तालय के प्रतिनिधि सहित बीकानेर के समस्त राजकीय महाविद्यालयों के प्रतिनिधि नियुक्त किये गये हैं। खाजूवाला के महाविद्यालय में कतिपय कुछ विषयों में शून्य पद एवं कॉलेज भवन नहीं होने पर विचार विमर्श किया गया। लूणकरनसर महाविद्यालय में प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय भवन के बारे में संसाधन जुटाने पर विचार विमर्श किया गया। राजकीय महाविद्यालय नोखा में शून्य पदों को भरने के बारे में रूपरेखा तेयार की गयी।
हाल ही में चालू किये गये राजकीय महाविद्यालय बज्जु को फर्नीचर उपलब्ध करवाने की जिम्मेवारी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोलायत ने ली है। एम एस कॉलेज, डूंगर कॉलेज एवं राजकीय विधि महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद को भरने हेतु राज्य सरकार को अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। सह महाविद्यालयों में सेमिनार, वर्कशॉप इत्यादि के आयोजन में एक दूसरे के सहयोग का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त अन्य महाविद्यालयों में आपसी समन्चय से विकास कार्य करने का निर्णय लिया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...