86 अस्पतालों में लगाए पीएमएसएमए शिविर
2,117 गर्भवतियों की हुई प्रसव पूर्व जांचें
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
86 अस्पतालों में लगाए पीएमएसएमए शिविर
2,117 गर्भवतियों की हुई प्रसव पूर्व जांचें
निजी गायनेकोलोजिस्ट ने दी निःशुल्क सेवाएं
बीकानेर। पूरे देश के साथ बीकानेर में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को विशेष एएनसी शिविर आयोजित किए गए। गर्भवतियों को खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी, वजन की जांच, ऊंचाई, पेट की जांच इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियांे की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी और जिला अस्पताल सहित जिले भर के 86 अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा कुल 2,117 गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांचें की गई। एस.डी.एम. जिला अस्पताल में डॉ. बी.एल. हटीला, डॉ. अमृता भार्गव व डॉ सुषमा द्वारा 74 गर्भवतियों की एएनसी की गई। 32 गर्भवतियों की सोनोग्राफी, 20 की एचआईवी और वीडीआरएल जांचें हुई। शहरी यूपीएचसी में 352, खण्ड बीकानेर में 343, श्रीडूंगरगढ़ में 303, नोखा में 465, कोलायत में 246, लूणकरणसर में 237 व खाजूवाला में 97 गर्भवतियों की जांचे हुई। डीपीएम सुशील कुमार ने बताया कि जिले के 9 निजी गायनेकोलोजिस्ट ने भी पीएमएसएमए अभियान के तहत स्वेच्छा से निःशुल्क सेवाएं देते हुए कुल 249 एएनसी जांचें की गई।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...