🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
रपट : राजस्थानी भाषा में निबंध प्रतियोगिता 13 अगस्त को/ डाॅ कल्ला 12 अगस्त को बीकानेर में /
पुलिस अधिकारी व कार्मिक पुरस्कृत/ स्कूल के बच्ची के साथ औषधीय पौधों पर कार्यशाला व पौधारोपण/ केन्द्रीय संसदीय मामलात राज्यमंत्री शनिवार को बीकानेर में / लोक सेवा गांरटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्य करें अधिकारी-जिला कलक्टर
सुनवाई के अधिकार की अनुपालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश/ अफ्रिकन देशों के कृषि वैज्ञानिकों का अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू/ डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली को बनाया महाविद्यालय प्रभारी
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
रपट : राजस्थानी भाषा में निबंध प्रतियोगिता 13 अगस्त को/ डाॅ कल्ला 12 अगस्त को बीकानेर में /
पुलिस अधिकारी व कार्मिक पुरस्कृत/ स्कूल के बच्ची के साथ औषधीय पौधों पर कार्यशाला व पौधारोपण/ केन्द्रीय संसदीय मामलात राज्यमंत्री शनिवार को बीकानेर में / लोक सेवा गांरटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्य करें अधिकारी-जिला कलक्टर
सुनवाई के अधिकार की अनुपालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश/ अफ्रिकन देशों के कृषि वैज्ञानिकों का अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू/ डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली को बनाया महाविद्यालय प्रभारी
बीकानेर, 09 अगस्त। राजस्थानी भाषा,साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, श्री नेहरू शारदापीठ महाविद्यालय तथा प्रतिमान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 13 अगस्त को नेहरू शारदापीठ महाविद्यालय सभागार में राजस्थानी भाषा में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। अकादमी सचिव शरद केवलिया व महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. प्रशान्त बिस्सा ने बताया कि प्रातः 11.30 बजे से आयोजित होने वाली इस एक घंटे समय वाली प्रतियोगिता मंे श्री नेहरू शारदापीठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकेंगे। निबंध का विषय ’देश रै विकास मांय युवावां री भागीदारी’ होगा। उन्हें 300 शब्दों में निबंध लिखना होगा। केवलिया ने बताया कि शीघ्र ही जिले के विभिन्न विद्यालयों-महाविद्यालयों मेें अकादमी की ओर से राजस्थानी भाषा में भाषण, वाद-विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
डाॅ कल्ला 12 अगस्त को बीकानेर में, विभिन्न स्थानीय आयोजनों में करेंगे शिरकत
बीकानेर, 9 अगस्त। ऊर्जा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल तथा कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डाॅ बी डी कल्ला 12 अगस्त को बीकानेर में रहेंगे और यहां आयोजित होने वाले विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डाॅ कल्ला 11 अगस्त को जयपुर से प्रस्थान कर 12 अगस्त को प्रातःबीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर में स्थानीय आयोजनों में शिरकत कर वे रात 11.10 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
पुलिस अधिकारी व कार्मिक पुरस्कृत
स्कूल के बच्ची के साथ औषधीय पौधों पर कार्यशाला व पौधारोपण
बीकानेर रविवार , औषधीय पौधे स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है अतः पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक औषधीय पेड़ लगाने की आवश्यकता है ऐसा नाड़ी वैद्या प्रीति गुप्ता ने " पौधगीरी " कार्यशाला में अपने उद्बोधन में बच्चों को कहा ।श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट ने पर्यावरण दिवस को पर्यावरण जागरूकता मिशन बनाकर हर वर्ष 1001 औषधीय पौधे लगाने का संकल्प लिया उसी के अंतर्गत आज ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा करनी नगर स्तिथ बीकानेर पब्लिक स्कूल में 51 गिलोय की बेल व नीम , बील , आडू , सहेजना, हरसिंगार के पौधे रोपे व उपचार के उपाय बताया।
केन्द्रीय संसदीय मामलात राज्यमंत्री शनिवार को बीकानेर में / लोक सेवा गांरटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्य करें अधिकारी-जिला कलक्टर
सुनवाई के अधिकार की अनुपालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश/ अफ्रिकन देशों के कृषि वैज्ञानिकों का अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू/ डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली को बनाया महाविद्यालय प्रभारी
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री मेघवाल रविवार को सुबह 10 बजे रविन्द्र मंच पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे लूणकरनसर मंे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि को 10.30 बजे रेल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
------
लोक सेवा गांरटी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्य करें अधिकारी-जिला कलक्टर
सुनवाई के अधिकार की अनुपालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश/ अफ्रिकन देशों के कृषि वैज्ञानिकों का अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू/ डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली को बनाया महाविद्यालय प्रभारी
जिला कलक्टर ने इस सम्बंध में विभिन्न विभागों तथा उपखंड अधिकारियों को आदेश जारी कर किए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय सेवाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ाने के लिए लागू किए गए इस अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही के प्रावधान रखे गए हैं, अधिनियम के तहत दी जा रही सेवाओं की सूची व उस कार्य को करने में लगने वाले समय की सूचना कार्यालय के बाहर बोर्ड पर चस्पा करना अनिवार्य है। यदि किसी कार्यालय के बाहर ये बोर्ड प्रदर्शित नहीं है तो सम्बंधित सक्षम अधिकारी के विरूद्ध एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
गौतम ने बताया कि अधिनियम के तहत जलदाय, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित 15 विभाग शामिल हैं। सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं को निश्चित समय सीमा में उपलब्ध करवाने की गारंटी है। इसके तहत प्रत्येक विभाग अपने यहां एक कार्मिक की नियुक्ति करेगा जो अधिनियम के तहत शिकायतों को लेने के लिए उतरदायी होगा तथा लिखित में आवेदन को अभिस्वीकृति देने के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न होने पर नियम समय सीमा का उल्लेख भी करेगा। उन्होंने कहा कि यदि नियत समय सीमा में सेवा उपलब्ध नहीं होती है तो कारण के साथ स्पष्टीकरण दिया जाए। साथ ही सुनवाई अधिकार अधिनियम 2012 की अनुपालना भी सुनिश्चित करते हुए परिवादी को राहत दी जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक परिवादी की अपील पर 15 दिन में सुनवाई हो तथा इस पर लिए गए निर्णय के सम्बंध में 7 दिन में परिवादी को सूचना भिजवाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कहा कि लोक शिकायतों व समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण के उद््देश्य से लागू किए गए इस अधिनियम के तहत जनसहायता व आम व्यक्ति के मार्गदर्शन के लिए सूचना एवं सुगम केन्द्र भी स्थापना की जाए। उन्होंने बताया कि सुनवाई नहीं होने या निर्णय से असंतुष्ट होने की स्थिति में परिवादी 30 दिन में प्रथम अपील कर सकता है। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने यहां आने वाले परिवादी को एक यूनिक रजिस्ट्रेशन संख्या देंगे। जिसके आधार पर प्रकरण की स्थिति व समाधान से परिवादी को अवगत कराया जाएगा। दोनों अधिनियमों का उद््देश्य आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण कर उन्हें राहत देना है। अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करें और आमजन को राहत प्रदान की जाए।
------
अफ्रिकन देशों के कृषि वैज्ञानिकों का अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू/ डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली को बनाया महाविद्यालय प्रभारी
प्रशिक्षण के बारे में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) पी. एल. सरोज ने बताया कि इसमें शुष्क एवं अर्ध शुष्क बागवानी के बारे में प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन दो सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें बाहर से आए हुए वैज्ञानिकों को बागवानी फसलों का पादप प्रवर्धन और उत्पादन से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी एवं प्रायोगिक ज्ञान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान ने पादप प्रवर्धन और उन्नत किस्मों के द्वारा अधिक उत्पादन की विभिन्न तकनीकें विकसित की हैं, उन तकनीकों का इस प्रशिक्षण के द्वारा देश बाहर प्रचार होगा जिससे न केवल इस संस्थान का नाम होगा वरन् बीकानेर शहर भी विदेश में प्रचारित प्रसारित होगा। आरंभ में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ धुरेन्द्र सिंह एवं डॉ. बी.डी.शर्मा ने 10 दिनों के पाठ्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी।
------
डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली को बनाया महाविद्यालय प्रभारी
ज़ज़्बे को सलाम... की एक शाम
10 अगस्त शनिवार ,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हंसा गेस्ट हाउस में सागर फैशन व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है|
जिसमें बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक नृत्य, गायन इत्यादि प्रस्तुत किए जाएंगे|
सागर फैशन के निर्देशक खेमचंद मूलचंदानी, राजू मूलचंदानी और संस्था की डॉअअर्पिता गुप्ता ने बताया कार्यक्रम में कि उन विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा जो अपने स्तर पर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं|





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...