खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कश्मीर के आमजन की इच्छा के अनुरूप हटाई धारा 370, बजट सत्र रहा ऐतिहासिक - केंद्रीय राज्य अर्जुनराम मेघवाल
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कश्मीर के आमजन की इच्छा के अनुरूप हटाई धारा 370, बजट सत्र रहा ऐतिहासिक - केंद्रीय राज्य अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर। केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दावा किया है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुरूप पारित किया गया है। कुछ गिनेचुने लोगों को छोड़कर जम्मू कश्मीर, लद्दाख के लोग देश की मुख्य धारा के साथ जुड़ना चाहते थे। मेघवाल बीकानेर में सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बीते दिनों संपन्न हुए बजट सत्र की समीक्षा और विशेषताओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में पास बिलों के आंकड़ों के नजरिए सहित इस बार का बजट सत्र अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस संसद सत्र की यह विशेषता भी रही कि पारित बिलों में सभी वर्गों को छुआ गया। उन्होंने 1952 से लेकर अब तक के तमाम बजट सत्रों की समीक्षा को रेखांकित करते कहा कि इस बार के ऐतिहासिक बजट सत्र में अनच्छेद 370 संबंधित सहित सर्वाधिक 30 बिल पास किए गए। ये सभी 30 बिल संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा व लोकसभा में पारित किए गए। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इससे पूर्व सर्वाधिक बिल पास होने का रिकार्ड 27 बिल पास होने का था जो वर्ष 1952 में ही रिकार्ड बना था। उन्होंने बताया कि 1952 के कई वर्षों बाद वर्ष 1991 में भी संसद के बजट सत्र में भी सर्वाधिक 22 बिल पास किए गए थे।
उपभोक्ता कानून 1986, पोक्सो एक्ट, तीन तलाक बिल, आरटीआई बिल मोटर व्हीकल एक्ट तथा सबसे अधिक जनइच्छा वाला कश्मीर को धारा 370 से मुक्त कराने वाला बिल व अन्य अनेक संशोधन बिल इसी सत्र में पारित किए गए। प्रेस वार्ता में शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, देहात भाजपा अध्यक्ष व नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, प्रवक्ता एडवोकेट अशोक भाटी भी उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...