खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राज्य स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया, 2.41 करोड़ की घोषणा
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
राज्य स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया, 2.41 करोड़ की घोषणा बीकानेर...राज्य में पहली बार प्रदेश स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के रूप में दौसा जिले के आदिवासी मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास में राज्यसभा सांसद एवं कद्दावर आदिवासी नेता डॉ.किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय आदिवासी मीणा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मोहरसिंह मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के कोने कोने से आदिवासी नेता ही नहीं आदिवासी महिला पुरुषों ने भाग लेकर सामाजिक एकता एवं एकजुटता कि हुकार भरी। कार्यक्रम में राजनीतिक भेदभाव भूल कर आदिवासी समाज के विधायक एवं नेताओ ने भाग लिया। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम आयोजक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए समाज के सभी नेताओं को आपसी मतभेद भूलकर करना होगा। आदिवासियों को वनो से बाहर भेजा जा रहा है साथ ही आरक्षण में भी कुठाराघात किया जा रहा है। डॉ. मीणा ने आदिवासी समाज के लोगो से समाज के उत्थान के लिए सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने का आह्वान किया। आदिवासी दिवस समारोह में दौसा लोकसभा सांसद जसकोर मीणा,दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा, देवली उनियारा विधायक हरीश मीणा,करौली विधायक लाखन सिंह कटकड़, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, बामनवास विधायक इंद्रा मीणा, बांदीकुई विधायक जी आर खटाना, पूर्व मंत्री गोलमा देवी, दौसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही सविता मीणा, लालसोट विधानसभा से रामविलास डूगरपुर, महवा पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीणा, रामस्वरूप जायसवाल, इग्नू के रीजनल डायरेक्टर कमलेश मीणा, रामावतार मीणा सहित आदिवासी समाज के लाखों लोग मौजूद रहे। .. ये हुई घोषणा.. महोत्सव में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक करोड़,दौसा लोकसभा सांसद जसकोर मीणा ने एक करोड़,दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने अथाई के विकास हेतु 25 लाख एवं हाईकोर्ट परिसर के पास महिला कॉलेज खुलवाने का आश्वासन दिया, रामस्वरूप जायसवाल ने 11 लाख एवं रामविलास डूगरपुर ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा मंच से की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...