खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सुषमा स्वराज के कार्य अद्वितीय, विश्व में एक अमिट छाप - अर्जुनराम मेघवाल
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
सुषमा स्वराज के कार्य अद्वितीय, विश्व में एक अमिट छाप - अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर। पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की स्मृति सभा भाजपा शहर एवं देहात जिला बीकानेर द्वारा शनिवार को रिद्धि सिद्धि भवन बीकानेर में आयोजित की गई । भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने स्व.सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनिट का मौन रखा । स्मृति सभा में केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर और विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने अद्वितीय काम करते हुए राष्ट्रीय राजनीति में ही नही अपितु विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है । मेघवाल ने सुषमा स्वराज द्वारा बीकानेर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का योगदान बीकानेर के पर्यटन विकास में दिये योगदान को रेखांकित करते कहा कि
देश उनके शानदार व्यक्तित्व को हमेशा याद रखेगा। उनका निधन देश तथा भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी को आज जो स्थान प्राप्त हुआ है उसमें कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनमें से सुषमा स्वराज जी प्रमुख थी। उन्होने स्वराज के लोकसभा में सास्कृतिक राष्ट्रवाद एवं छदम धर्मनिरपेक्षता से सम्बन्धित ओजस्वी सम्बोधनो को भी याद किया।
विधायक बिहारीलाल विश्नोई़ ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी विलक्षण प्रतिभा की धनी होने के साथ साथ प्रखर वक्ता एवं युवाओ को सदैव आगे बढाने वाली व्यक्तित्व थी। उन्होंने विदेशमंत्री रहते बीकानेर क्षेत्र के कई निवासियो को कैलाश मानसरोवर यात्रा में सडक धसने से हुए बन्द रास्ते से सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाने,हैलीकॉप्टर की तय समय सीमा में वृद्वि करवाकर यात्रा में फसे लोगो को सहायता कर बीकानेर के निवासियो में भी अपनी जगह बनायी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने सुषमा स्वराज एक संवेदनशील नेता थीं, जिन्होंने लम्बे समय तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अन्त हो गया है। महापौर नारायण चौपडा ने कहा कि जनसहयोग व राष्ट्र उत्थान के कार्यो के माध्यम से देश व दुनिया के लोगो के दिलो मे श्रीमती स्वराज सदैव जिन्दा रहेगी।
भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि सुषमा जी ने हमेशा दलीय सीमाओ से उपर उठकर कार्य किया लेकिन जब विचारधारा और भाजपा के हितो का मामला होता था तो वह कभी समझोता नही करती थी। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने सभा का संचालन किया ।
कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित जनो ने श्रीमती सुषमा स्वराज एवं गणेश दास व्यास के निधन पर दो मिनिट का मौन एवं पुष्पाजलि कर श्रद्वाजलि दी। श्रद्वांजलि सभा में सहीराम दुसाद, दाउलाल हर्ष,पाबूदानं सिंह राठौड, अशोक भाटी, अशोक प्रजापत, भूपेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा,किसन मोदी,फारूख पठान, दीपक पारीक, विष्णु पुरी, सलीम जोईया, असद रजा भाटी, अरूण जैन,शिवकमार रंगा, दिनेश महात्मा, विजय उपाध्याय, चम्पालाल गैदर, सवाईसिह तॅवर, किशन गोदारा,महावीरसिंह चारण, रामरतन आचार्य, मधुरिमा सिह, सुमन जैन, प्रमिला गौतम, सुधा आचार्य, रूपसिह राजपुरोहित, कर्नल हेमसिंह, डॉ मीना आसोपा,सुमन शेखावत, शशि नैयर,नरसिंह सेवग, मूलचन्द मारू, अशोक चावरियॉ, श्यामसुन्दर चांडक, विनोद धवल, गुमानसिंह राजपुरोहित, विजय बाफना, प्रदीप उपाध्याय, कमल गहलोत, मनोज गहलोत,लक्ष्मण मोदी, कुणाल लिखा, नवरतनसिंह, चन्द्रप्रकाश गहलोत, एल एन वर्मा,सम्पत पारीक, पंकज अग्रवाल, शंशाक सक्सेना, विजय आचार्य, सुशील शर्मा मनीष आचार्य, महावीर मारू सहित अनेकों लोगों ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...