सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए शीघ्र करें भू अवाप्ति-गौतम
नोखा-लूणकरनसर छ लेन एक्सप्रेस वे पर खर्च होंगे 3600 करोड़/ ऐसे मिलेगा मुआवजा/ विजय दिवस की बीसवीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम/ राजकीय भूमि पर अतिक्रमण मिले तो सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश / पारिवारिक स्टेट पेंशनर/ मीजल्स रूबेला / अल्पसंख्यक छात्रवृति तिथि
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानरे, 25 जुलाई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने भारतमाला परियोजना के तहत जिले के प्रोजेक्ट्स के लिए भू अवाप्ति का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
गौतम ने इस सम्बंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व अन्य अधिकारियों की गुरूवार को बैठक लेते हुए कहा कि सम्बंधित क्षेत्रों के उपखंड अधिकारी मौके पर ही कैंप लगा कर किसानों से समझाइश कर किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए जमीन का अधिग्रहण करें, जिससे परियोजना का कार्य शीघ्र क्रियान्वित किया जा सके। शिविर के दौरान एनएचएआई, ग्रामीण व उपखंड अधिकारी मिलकर सहमति बनाते हुए अवाप्ति कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा राशि का समय पर वितरण किया जाए। काश्तकारों को अपनी भूमि का उचित मूल्य मिलना चाहिए। ग्रामीण व काश्तकार वर्षों से संजोई अपनी भूमि देश के विकास के लिए समर्पित कर रहे हैं इसीलिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
ऐसे मिलेगा मुआवजा
जिला कलक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्र से 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में बाजार मूल्य का 1.25, 10 किमी से 20 किमी तक 1.50, 20 से 30 किमी तक 1.75 तथा 30 किमी से अधिक के लिए रजिस्ट्री रेट(बाजार मूल्य) से 2 गुणा की दर से मुआवजा दिया जाएगा।
गौतम ने कहा कि परियोजना के तहत जहां भी कार्य चल रहे हैं वहां किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो क्षेत्र के उपखंड अधिकारी से मिले। बारिश के मौसम में काम बाधित न हो, इसके लिए यदि अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता हो तो उपलब्ध करवाएं जाएंगे। जिला कलक्टर ने बताया जमीन अवाप्ति के दौरान भूमि पर बने मकान का शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा। फसल का भी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा तथा भूमि पर खडे़ वृक्षों का मुआवजा वन विभाग के नियमानुसार दिया जाएगा। इसके अतिक्ति बड़े गांवों के आप पास के गांवों में औसत दर के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि भूमि अर्जन, पुर्नवासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भूमि अवाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत जिले में सड़क निर्माण होने से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास का नई उंचाईया मिल सकेगी।
यह है भारतमाला प्रोजेक्ट
गुजरात, राजस्थान से प्रारम्भ होकर पंजाब, हिमाचल, उतराखंड जाने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 5300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस का उद्देश्य आर्थिक कोरिडोर का विकास करना है। इस प्रोजेक्ट से पूरे देश का एकता के सूत्र में पिरोते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास किया जा सकेगा तथा पिछड़े क्षेत्रों के विकास में भी मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश को सामरिक रूप से नई मजबूती मिलेगी तथा रक्षा ढांचा भी सुदृढ़ होगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत जिले में एनएच संख्या 911 पर रायसिंहनगर-अनूपगढ़-घड़साना-सत् तासर-पूगल का दो लेन सहित चौड़ी करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले के 65 किलोमीटर का क्षेत्र आता है। इस परियोजना के तहत 279 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत एनएच संख्या 911 तथा 911 ए खाजूवाला पूगल दंतौर जग्गासर गोकुल गोडू रणजीतपुरा चारणवाला नोख बाप खंड के दो लेन पटरी चौड़ी करने का कार्य किया जाएगा। जिले में इसके तहत 182 किलोमीटर का क्षेत्र आता है। इस कार्य पर 768 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अमृतसर जामनगर एक्सप्र्रेस के तहत छ लेन एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। जिले में यह सड़क लूणकरनसर नोखा से होकर गुजरती है। जिसके तहत 194 किलोमीटर लम्बाई की सड़क मार्ग पर 3600 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के बनने से संगरिया से सांचौर मार्ग में 160 किमी तक की दूरी कम हो सकेगी तथा क्षेत्र में उद्योग व सौलर उर्जा के विकास को नई गति मिल सकेगी। बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुभाष सहित जोधपुर व हनुमानगढ़ के अभियंता तथा उपखण्ड अधिकारी उपस्थित थे
-----
विजय दिवस की बीसवीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम/ राजकीय भूमि पर अतिक्रमण मिले तो सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश / पारिवारिक स्टेट पेंशनर/ मीजल्स रूबेला / अल्पसंख्यक छात्रवृति तिथि
बीकानेर, 25 जुलाई। कारगिल युद्ध विजय दिवस की बीसवीं वर्षगांठ के अवसर पर कारगिल व अन्य युद्धों, ऑपरेशनों में शहीद हुुए वीर सैनिकों की याद में गांधी पार्क के सामने स्थित सैनिक विश्राम गृह में कारगिल दिवस मनाया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी एस राठौड ने बताया कि इस अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं व परिजनों का सम्मान किया जायेगा तथा आमजन को कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी जायेगी। कर्नल राठौड ने बताया कि 26 जुलाई को शाम 6.30 बजे सैनिक विश्राम गृह बीकानेर में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जाएगी। इस अवसर पर सैनिक विश्राम गृह से पब्लिक पार्क स्थित विजय स्तम्भ तक कैंडल मार्च भी निकाला जायेगा।
----
राजकीय भूमि पर अतिक्रमण मिले तो सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम

बीकानेर, 25 जुलाई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी राजकीय भूमि का मौका निरीक्षण करें और अतिक्रमण पाया जाने पर पर सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाएं। तहसीलदार राजकीय भूमियों का सर्वे करवाकर रिकार्ड संधारित करें, जिससे अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सके।
गौतम ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार शामिल हुए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में भूमि रूपान्तरण के बकाया मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही न्यायालयों के निर्णयों की पालना में इजराय प्रकरणों के मासिक मानचित्र में वास्तविक स्थिति दर्शाते हुए लम्बित प्रकरणों को भी शीघ्रता से निस्तारण किया जावे।
उन्होंने जिले में राजकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अतिक्रमण के मामले में धारा 91 एलआरएक्ट व 22 उपनिवेशन के स्थगन से प्रभावित प्रकरणों में संबंधित न्यायालयों में प्रभावी पैरवी कर स्थगन खारिज करवाया जाए।
जिला कलक्टर ने धारा 90 -ए की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसीलदार निरीक्षण करें तथा अवैध निर्माण पाये जाने पर कार्यवाही की जाए। उन्हांेने उपखण्ड अधिकारी पूगल व कोलायत को निर्देश दिए कि सीलिंग प्रकरणों में नजदीक तारीख देकर उनका शीघ्र निस्तारण करें। खाता विभाजन के मामले मंे खातेदारों की सहमति पर संयुक्त खातों की भूमि के बंटवारे के लिए प्रत्येक पटवारी को खाता विभाजन का लक्ष्य आवंटित कर, अधिक से अधिक बंटवारे करवाएं। तहसीलदार इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि रोड एक्ट के प्रकरणों को नियमित रूप से पेशी में लेकर सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए त्वरित निस्तारण करें।
अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोका जाए-गौतम ने कहा कि कोलायत,खाजूवाला व पूगल क्षेत्र मंे बजरी व जिप्सम के अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है, इसके मद्देनजर ओवर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाएं और कड़ी कार्यवाही करें। परिवहन,खनन और पुलिस विभाग को समन्वय कर,अवैध खनन और अवैध परिवहन को रोकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जलदाय विभाग और विद्युत विभाग को जरूरत के मुताबिक भूमि आवंटन के प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। नोखा उपखण्ड अधिकारी को नोखा डीटीओ ऑफिस के लिए राजकीय भूमि चिन्हित करते हुए भूमि आवंटन के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वसूली मद में राजस्व वसूली,ऑडिट आक्षेप निस्तारण,डीआईएलआरएमपी जमाबंदी, विभागीय जांच,नामान्तरकरण और सीमाज्ञान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जल शक्ति अभियान की समीक्षा-जिला कलक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी जल शक्ति अभियान के प्रति जागरूक होकर कार्य करें। केन्द्र और राज्य सरकार इसकी निरन्तर मॉनिटरिंग कर रही है। मनरेगा में जो कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुके है,उन्हे पहले पूरे करवाएं जाए,जिससे जिले की रेटिंग में बढ़ोतरी हो सके। साथ ही 1 जुलाई को जो कार्य स्वीकृत हुए है,उनपर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। जल शक्ति अभियान से जुड़े विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए और गौतम ने कहा कि जन सहयोग और श्रमदान के लिए आमजन को प्रेरित किया जाए। जिले में दस साल से अधिक पुराने जलस्त्रों का पुर्नद्धार करवाया जाए। सरकारी भवनों,स्कूलों में सघन वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किए जाए।
श्रमदान और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन-जल शक्ति अभियान के तहत 29 जुलाई को समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय अथवा ग्राम पंचायत द्वारा चयनित राजस्व ग्राम में स्वच्छता श्रमदान व वृक्षारोपण किया जायेगा। जिला प्रशासन, जिला परिषद ,ग्राम पंचायत,विद्यालय व महाविद्यालय के सहयोग 14 अगस्त को स्वच्छता व जल संरक्षण विषय पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
----
मीजल्स व रूबेला के प्रति जागरूकता के लिए आईईसी गतिविधियां आयोजित
बीकानेर, 25 जुलाई। कोलायत तहसील के दियातरा व नोखड़ा में मीजल्स व रूबेला के प्रति जागरूकता के लिए गुरूवार को आईईसी गतिविधियां आयोजित की गई। बीसीएमओ डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के सीबीईओ गजाधर शर्मा व सीडीपीओ रामप्रसाद हर्ष ने इस अवसर पर इस टीकाकरण की उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूबेला आयरन फोलिक एसिड व 8 अगस्त से शुरू हो रहे पेट में कृमि की रोकथाम के लिए एल्बेंडाजोल की गोली डी वार्मिंग के दिन खिलाई जाएगी। इस अवसर पर सेनेटरी पैड, मिड डे मील, आंगनबाड़ी में मिलने वाली आयरन सिरप की भी जानकारी दी जाएगी।
-----
बीकानेर, 25 जुलाई। 1 जनवरी 1991 से 31 दिसम्बर 2015 तक सेवानिवृत व पारिवारिक स्टेट पेंशनर्स के द्वारा सातवें वेतनमान के अनुसार प्री-2016 के अन्तर्गत पेंशन के लिए जिन पेंशनर्स ने आवेदन नहीं किया है वे 30 सितम्बर तक आवश्यक रूप से आवेदन कोषालय में जमा करवाएं ताकि पेंशन संशोधन के द्वारा लाभ दिलवाया जा सके। कोषाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार पेंशनर्स को शीध्रताशीघ्र प्री 2016 का लाभ पहुंचाना चाहती है इसके लिए 6 जून 2018 व 5 अक्टूबर 2018 को जारी मेमोरेण्डम के अनुसार आवेदन देना होगा।
------
अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए अंतिम तिथि निर्धारित
बीकानेर, 25 जुलाई। अल्पसंख्यक समुदाय के विद्याथर््िायों द्वारा पोस्ट मैट्रिक व मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के ऑनलाइन आवेदन की शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर स्क्रूटनी के लिए अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि जिले की समस्त शिक्षण संस्थाएं इस अवधि में सभी पात्र आवेदन पत्रों को स्क्रूटनी करना सुनिश्चित करें, पंजीकरण के अभाव में कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृति से वंचित रहता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संस्था की होगी।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए शीघ्र करें भू अवाप्ति-गौतम
नोखा-लूणकरनसर छ लेन एक्सप्रेस वे पर खर्च होंगे 3600 करोड़/ ऐसे मिलेगा मुआवजा/ विजय दिवस की बीसवीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम/ राजकीय भूमि पर अतिक्रमण मिले तो सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश / पारिवारिक स्टेट पेंशनर/ मीजल्स रूबेला / अल्पसंख्यक छात्रवृति तिथि
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए शीघ्र करें भू अवाप्ति-गौतम
नोखा-लूणकरनसर छ लेन एक्सप्रेस वे पर खर्च होंगे 3600 करोड़/ ऐसे मिलेगा मुआवजा/ विजय दिवस की बीसवीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम/ राजकीय भूमि पर अतिक्रमण मिले तो सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश / पारिवारिक स्टेट पेंशनर/ मीजल्स रूबेला / अल्पसंख्यक छात्रवृति तिथि
बीकानरे, 25 जुलाई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने भारतमाला परियोजना के तहत जिले के प्रोजेक्ट्स के लिए भू अवाप्ति का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
गौतम ने इस सम्बंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व अन्य अधिकारियों की गुरूवार को बैठक लेते हुए कहा कि सम्बंधित क्षेत्रों के उपखंड अधिकारी मौके पर ही कैंप लगा कर किसानों से समझाइश कर किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए जमीन का अधिग्रहण करें, जिससे परियोजना का कार्य शीघ्र क्रियान्वित किया जा सके। शिविर के दौरान एनएचएआई, ग्रामीण व उपखंड अधिकारी मिलकर सहमति बनाते हुए अवाप्ति कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा राशि का समय पर वितरण किया जाए। काश्तकारों को अपनी भूमि का उचित मूल्य मिलना चाहिए। ग्रामीण व काश्तकार वर्षों से संजोई अपनी भूमि देश के विकास के लिए समर्पित कर रहे हैं इसीलिए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
ऐसे मिलेगा मुआवजा
जिला कलक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्र से 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में बाजार मूल्य का 1.25, 10 किमी से 20 किमी तक 1.50, 20 से 30 किमी तक 1.75 तथा 30 किमी से अधिक के लिए रजिस्ट्री रेट(बाजार मूल्य) से 2 गुणा की दर से मुआवजा दिया जाएगा।
गौतम ने कहा कि परियोजना के तहत जहां भी कार्य चल रहे हैं वहां किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो क्षेत्र के उपखंड अधिकारी से मिले। बारिश के मौसम में काम बाधित न हो, इसके लिए यदि अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता हो तो उपलब्ध करवाएं जाएंगे। जिला कलक्टर ने बताया जमीन अवाप्ति के दौरान भूमि पर बने मकान का शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा। फसल का भी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा तथा भूमि पर खडे़ वृक्षों का मुआवजा वन विभाग के नियमानुसार दिया जाएगा। इसके अतिक्ति बड़े गांवों के आप पास के गांवों में औसत दर के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि भूमि अर्जन, पुर्नवासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भूमि अवाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत जिले में सड़क निर्माण होने से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास का नई उंचाईया मिल सकेगी।
यह है भारतमाला प्रोजेक्ट
गुजरात, राजस्थान से प्रारम्भ होकर पंजाब, हिमाचल, उतराखंड जाने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 5300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस का उद्देश्य आर्थिक कोरिडोर का विकास करना है। इस प्रोजेक्ट से पूरे देश का एकता के सूत्र में पिरोते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास किया जा सकेगा तथा पिछड़े क्षेत्रों के विकास में भी मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश को सामरिक रूप से नई मजबूती मिलेगी तथा रक्षा ढांचा भी सुदृढ़ होगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत जिले में एनएच संख्या 911 पर रायसिंहनगर-अनूपगढ़-घड़साना-सत्
-----
विजय दिवस की बीसवीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम/ राजकीय भूमि पर अतिक्रमण मिले तो सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश / पारिवारिक स्टेट पेंशनर/ मीजल्स रूबेला / अल्पसंख्यक छात्रवृति तिथि
बीकानेर, 25 जुलाई। कारगिल युद्ध विजय दिवस की बीसवीं वर्षगांठ के अवसर पर कारगिल व अन्य युद्धों, ऑपरेशनों में शहीद हुुए वीर सैनिकों की याद में गांधी पार्क के सामने स्थित सैनिक विश्राम गृह में कारगिल दिवस मनाया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी एस राठौड ने बताया कि इस अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं व परिजनों का सम्मान किया जायेगा तथा आमजन को कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी जायेगी। कर्नल राठौड ने बताया कि 26 जुलाई को शाम 6.30 बजे सैनिक विश्राम गृह बीकानेर में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जाएगी। इस अवसर पर सैनिक विश्राम गृह से पब्लिक पार्क स्थित विजय स्तम्भ तक कैंडल मार्च भी निकाला जायेगा।
----
राजकीय भूमि पर अतिक्रमण मिले तो सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ करें कार्यवाही-गौतम
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश / पारिवारिक स्टेट पेंशनर/ मीजल्स रूबेला / अल्पसंख्यक छात्रवृति तिथि
बीकानेर, 25 जुलाई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी राजकीय भूमि का मौका निरीक्षण करें और अतिक्रमण पाया जाने पर पर सम्बंधित हल्का पटवारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाएं। तहसीलदार राजकीय भूमियों का सर्वे करवाकर रिकार्ड संधारित करें, जिससे अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सके।
गौतम ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार शामिल हुए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में भूमि रूपान्तरण के बकाया मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही न्यायालयों के निर्णयों की पालना में इजराय प्रकरणों के मासिक मानचित्र में वास्तविक स्थिति दर्शाते हुए लम्बित प्रकरणों को भी शीघ्रता से निस्तारण किया जावे।
उन्होंने जिले में राजकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अतिक्रमण के मामले में धारा 91 एलआरएक्ट व 22 उपनिवेशन के स्थगन से प्रभावित प्रकरणों में संबंधित न्यायालयों में प्रभावी पैरवी कर स्थगन खारिज करवाया जाए।
जिला कलक्टर ने धारा 90 -ए की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसीलदार निरीक्षण करें तथा अवैध निर्माण पाये जाने पर कार्यवाही की जाए। उन्हांेने उपखण्ड अधिकारी पूगल व कोलायत को निर्देश दिए कि सीलिंग प्रकरणों में नजदीक तारीख देकर उनका शीघ्र निस्तारण करें। खाता विभाजन के मामले मंे खातेदारों की सहमति पर संयुक्त खातों की भूमि के बंटवारे के लिए प्रत्येक पटवारी को खाता विभाजन का लक्ष्य आवंटित कर, अधिक से अधिक बंटवारे करवाएं। तहसीलदार इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि रोड एक्ट के प्रकरणों को नियमित रूप से पेशी में लेकर सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए त्वरित निस्तारण करें।
अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोका जाए-गौतम ने कहा कि कोलायत,खाजूवाला व पूगल क्षेत्र मंे बजरी व जिप्सम के अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है, इसके मद्देनजर ओवर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाएं और कड़ी कार्यवाही करें। परिवहन,खनन और पुलिस विभाग को समन्वय कर,अवैध खनन और अवैध परिवहन को रोकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जलदाय विभाग और विद्युत विभाग को जरूरत के मुताबिक भूमि आवंटन के प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। नोखा उपखण्ड अधिकारी को नोखा डीटीओ ऑफिस के लिए राजकीय भूमि चिन्हित करते हुए भूमि आवंटन के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वसूली मद में राजस्व वसूली,ऑडिट आक्षेप निस्तारण,डीआईएलआरएमपी जमाबंदी, विभागीय जांच,नामान्तरकरण और सीमाज्ञान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जल शक्ति अभियान की समीक्षा-जिला कलक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी जल शक्ति अभियान के प्रति जागरूक होकर कार्य करें। केन्द्र और राज्य सरकार इसकी निरन्तर मॉनिटरिंग कर रही है। मनरेगा में जो कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुके है,उन्हे पहले पूरे करवाएं जाए,जिससे जिले की रेटिंग में बढ़ोतरी हो सके। साथ ही 1 जुलाई को जो कार्य स्वीकृत हुए है,उनपर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। जल शक्ति अभियान से जुड़े विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए और गौतम ने कहा कि जन सहयोग और श्रमदान के लिए आमजन को प्रेरित किया जाए। जिले में दस साल से अधिक पुराने जलस्त्रों का पुर्नद्धार करवाया जाए। सरकारी भवनों,स्कूलों में सघन वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किए जाए।
श्रमदान और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन-जल शक्ति अभियान के तहत 29 जुलाई को समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय अथवा ग्राम पंचायत द्वारा चयनित राजस्व ग्राम में स्वच्छता श्रमदान व वृक्षारोपण किया जायेगा। जिला प्रशासन, जिला परिषद ,ग्राम पंचायत,विद्यालय व महाविद्यालय के सहयोग 14 अगस्त को स्वच्छता व जल संरक्षण विषय पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
----
मीजल्स व रूबेला के प्रति जागरूकता के लिए आईईसी गतिविधियां आयोजित
बीकानेर, 25 जुलाई। कोलायत तहसील के दियातरा व नोखड़ा में मीजल्स व रूबेला के प्रति जागरूकता के लिए गुरूवार को आईईसी गतिविधियां आयोजित की गई। बीसीएमओ डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के सीबीईओ गजाधर शर्मा व सीडीपीओ रामप्रसाद हर्ष ने इस अवसर पर इस टीकाकरण की उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूबेला आयरन फोलिक एसिड व 8 अगस्त से शुरू हो रहे पेट में कृमि की रोकथाम के लिए एल्बेंडाजोल की गोली डी वार्मिंग के दिन खिलाई जाएगी। इस अवसर पर सेनेटरी पैड, मिड डे मील, आंगनबाड़ी में मिलने वाली आयरन सिरप की भी जानकारी दी जाएगी।
-----
बीकानेर, 25 जुलाई। 1 जनवरी 1991 से 31 दिसम्बर 2015 तक सेवानिवृत व पारिवारिक स्टेट पेंशनर्स के द्वारा सातवें वेतनमान के अनुसार प्री-2016 के अन्तर्गत पेंशन के लिए जिन पेंशनर्स ने आवेदन नहीं किया है वे 30 सितम्बर तक आवश्यक रूप से आवेदन कोषालय में जमा करवाएं ताकि पेंशन संशोधन के द्वारा लाभ दिलवाया जा सके। कोषाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार पेंशनर्स को शीध्रताशीघ्र प्री 2016 का लाभ पहुंचाना चाहती है इसके लिए 6 जून 2018 व 5 अक्टूबर 2018 को जारी मेमोरेण्डम के अनुसार आवेदन देना होगा।
------
अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए अंतिम तिथि निर्धारित
बीकानेर, 25 जुलाई। अल्पसंख्यक समुदाय के विद्याथर््िायों द्वारा पोस्ट मैट्रिक व मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के ऑनलाइन आवेदन की शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर स्क्रूटनी के लिए अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि जिले की समस्त शिक्षण संस्थाएं इस अवधि में सभी पात्र आवेदन पत्रों को स्क्रूटनी करना सुनिश्चित करें, पंजीकरण के अभाव में कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृति से वंचित रहता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संस्था की होगी।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...