सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
एसकेआरएयूः किसान प्रशिक्षण आयोजित
उन्नत किस्मों के बारे में दी जानकारी, खेत में बीज तैयार करने की बताई विधि
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर, 25 जुलाई। राष्ट्रीय बीज परियोजना के तहत गुरुवार को खारा के 30 आरडी में किसान प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान खरीफ फसलों के बीज उत्पादन, भंडारण, कम लागत में अधिक उत्पादन, ग्वार-मोठ आदि के बीजोपचार, इनकी उन्नत किस्मों, बीज में होने वाले रोगों तथा इनके निदान सहित खेत पर बीज तैयार करने की विधियों के बारे में बताया गया। कृषि अनुसंधान केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. प्रकाश सिंह शेखावत, बीज परियोजना के उपनिदेशक डाॅ. एम. एम. शर्मा, प्रो. एच एस देशवाल तथा डाॅ. नरेन्द्र सिंह आदि ने किसानों की खेती से जुड़ी समस्याएं सुनी तथा समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया। वहीं शुष्क परियोजना के तहत खारा के 4 से 8 जेएमडी में अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (एफएलडी) का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 किसानों को मोठ बीज वितरित किए गए। उपनिदेशक डाॅ. एम. एम. शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इनका मुख्य उद्देश्य कम लागत में किसानों के लिए अधिक पैदावार तथा वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में मदद करना है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...