सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
नायक जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में मानते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं - बिहारी बिश्नोई
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
नोखा । राज्य विधानसभा में आज जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु विशिष्ठ संगठक योजना की अनुदान मांगो पर चर्चा के दौरान नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सरकार को नोखा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ से अवगत करवाया ।
उन्होंने नायक समाज की अनुसूचित जनजाति में माने जाने की मांग पर सरकार का ध्यान खींचा तथा कहा कि राजस्थान में नायक समाज अनुसूचित जन-जाति में अधिसूचित करने के लिए लंबे समय से आंदोलनरत है, लेकिन सरकार द्वारा कोई विचार नहीं किया जा रहा है, सदन को जानकारी देते हुए बिश्नोई ने बताया कि नायक जाति को भील भी कहा जाता है, लेकिन राजस्थान के लोग खुद के नाम के आगे भील की बजाय नायक जाति का उल्लेख करने लगे और इस कारण इन्हे अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हटाकर अनुसूचित जाति (एससी) में माना जाने लगा, जबकि वास्तव में नायक जाति अनुसूचित जनजाति (एसटी) में ही अधिसूचित है ।
उन्होंने कहा कि इस समाज में जिन लोगों ने अपनी जाति भील लिखी, वे एस टी कोटे से लाभान्वित हुए औऱ ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है । बिश्नोई ने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि वह नायक जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में मानते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश जारी करें ।
बिहारीलाल बिश्नोई ने नोखा उपखंड मुख्यालय पर स्थित श्री तिलोक मेघवंषी अनुदानित छात्रावास, नोखा (बीकानेर) में सीटे बढ़ाने की की मांग करते हुए कहा कि इस छात्रावास में छात्रावासित स्वीकृत सीटों की संख्या 49 है और यह आवश्यकता के लिहाज से बहुत कम है । छात्रावास में भवन व भूमि सहित अन्य संसाधन पर्याप्त है तथा और आवश्यकता होगी तो भवन विस्तार करवा दिया जाएगा । अतः तिलोक छात्रावास नोखा में चालू शिक्षा सत्र में ही सीटों की संख्या बढ़ाई जाए ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...