खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
रेल बाईपास एवं एलिवेटेड रोड के बीच फंसी जनता की समस्या को समाधान की दरकार - सत्यवीर, बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
रेल बाईपास एवं एलिवेटेड रोड के बीच फंसी जनता की समस्या को समाधान की दरकार - बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन
बीकानेर की जनता दशको से रेल फाटक समस्या का दंश झेल रही है, एक पीढ़ी तो इसके समाधान को देखे बिना ही खत्म हो चुकी है l वर्ष 1990 से रेल बाईपास के सम्बन्ध में सेकड़ो बैठके, चर्चा करते हुवे 3 दशक या कहे 30 साल बीत चुके है, उसके उपरांत वर्ष 2004 से एलिवेटेड रोड के लिए चर्चा एवं बैठके करते हुवे 15 वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो गया है लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है l
दोनों पक्ष अपने अपने समाधान पर अड़े हुवे है, और जनता सडक पर 24 घंटे में 43 बार तपती दोपहरी में 48 डिग्री तापमान में पसीने में लथपथ रेल फाटक खुलने के इंतजार करते हुवे ही जीवन यापन कर रही है l इतने वर्षो बाद भी हम एक समस्या नहीं सुलझा सके जिस से प्रत्येक बीकानेर वासी पीड़ित है l रेल बायपास और एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के बीच में बीकानेर की लाखो जनता समाधान के इतजार कर रही है l रेलवे बाईपास के लिए सहमत प्रतीत नहीं हो रहा है और एलिवेटेड रेल फाटको का पूर्ण समाधान नहीं है l
रेल बाईपास एवं एलिवेटेड रोड के बीच फंसी जनता एवं लाखो लोगो की समस्या को समाधान के लिए तीसरे विकल्प की सख्त जरुरत थी l इस पर काफी विचार करने पर बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के अमरचंद बिस्सा द्वारा रेल फाटको का एक सर्वमान्य हल निकालने के लिए रेलवे के कई प्रोजेक्ट्स, जयपुर मेट्रो, दिल्ली मेट्रो के प्रोजेक्ट्स की डीपीआर के 10 हजार पेजों का अध्यन कर, रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्रीमान आर सी जाट से गंभीर चर्चा उपरांत बीकानेर टनल प्रोजेक्ट को जनता के सामने रखा गया है l
आज जिला कलेक्टर कार्यालय में रेल फटको के समाधान के लिए हुई बैठक में एसोसिएशन के अमरचंद बिस्सा एवं सत्यवीर जैन ने बीकानेर टनल प्रोजेक्ट को माननीय बीडी कल्ला जी एवं जिला कलेक्टर के समक्ष रखा गया l श्रीमान कल्ला जी एवं जिला कलेक्टर ने प्रोजेक्ट के बारे में कहा की इस से बेहतर इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता है l इस बारे में रेलवे के डीआरएम से चर्चा करने पर उनके द्वारा कहा गया की समाधान तो संभव है लेकिन महंगा होगा लगभग दो हजार करोड़ कोस्ट आयेगी l
यहाँ रेलवे बयपास के लिए सहमत नहीं लग रही, टनल प्रोजेक्ट को महंगा बता रही है, जो की समझ से ऊपर है की आखिर रेलवे के अधिकारी चाहते क्या है ?
इस सम्बन्ध में हमारा कहना है की जब अन्य शहरों में लगातार हजारो करोड़ रूपये के मेट्रो प्रोजेक्ट्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो रहे है उनके सामने बीकानेर की समस्या पर सिर्फ दो हजार करोड़ अधिक नहीं है l
यहाँ ये भी उलेखनीय है की बीकानेर पर आज तक कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कोई बड़ा खर्च नहीं किया गया है, जोधपुर एवं अन्य शहरों पर हजारो करोड़ अभी तक खर्च किये जा चुके है एवं सबसे अधिक टैक्स का कलेक्शन बीकानेर से हो रहा है, बीकानेर के लाखो लोग इस समस्या का समाधान चाहते है, एक बार इस प्रोजेक्ट पर व्यापक जनहित के मध्यनजर डिटेल से रेलवे एवं अन्य विभागों से विस्तृत चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाना चाहिए ताकि बीकानेर किसी समाधान पर पहुंचे l
-सत्यवीर जैन, सदस्य बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...