खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
16 वें विशाल समर प्रशिक्षण शिविर का समापन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

शिविर समापन के बाद संस्था के महा सचिव डॉ. एम.एल.व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
बीकानेर 13 जून | जनजीवन कल्याण सेवा समिति, बीकानेर की तरफ़ से 16 वें प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर एन.डी.मॉडर्न स्कूल में बोलते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार भवानीशंकर व्यास “विनोद” ने कहा कि गत 38 वर्षों तक लगातार मानवता की सेवा करना बहुत दुरूह कार्य है, लेकिन यह कार्य अपने मनोयोग से डॉ.एम एल व्यास ने कर दिखाया | आज वे इस दुनिया में नहीं है मगर उनके द्वारा सामाजिक सेवाओं में किए कार्य उन्हें सदा जीवित रखेंगे | स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था अध्यक्ष एन डी रंगा ने कहा कि सामाजिक सरोकारों को बनाए रखने हेतु यह संस्था कटिबद्ध है | आशा है नए महा सचिव जन हितार्थ के कार्य संस्था द्वारा जारी रखेंगे | संस्था संरक्षक डॉ.एस एन हर्ष ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में आँखों के निशुल्क मोतियाबिंद ओपरेशन की चर्चा करते हुए बताया कि स्व.दुलीचंद व्यास ने पांच साथियों से इस संस्था को शुरू किया | उनके बाद उनके पुत्र डॉ.एम.एल.व्यास ने संस्था को पंजीकृत करवाकर जन हितार्थ के कार्य करके संस्था की सेवा भावना का परचम फहराया, आशा है व्यासजी के पुत्र भी स्व.एम एल व्यासजी के पदचिन्हों पर चलते हुए संस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे | व्यासजी के पुत्र राजेन्द्र व्यास ने कहा यह संस्था पहले की तरह ही निस्वार्थ भाव से दीन -दुखियों की सेवा को तत्पर रहेगी | संस्कृतिकर्मी राजाराम स्वर्णकार, अशफाक कादरी, चंद्रशेखर जोशी, मंजूर अली चांदवानी, ब्रजगोपाल जोशी, शिक्षाविद भगवानदास पडिहार, गिरीराज पारीक, प्रेमनारायण व्यास, ऋषिकुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए | शिविर प्रभारी संतोष व्यास ने 12 मई से 9 जून तक केलीग्राफ़ी (लेखनी सुधार), सिलाई, मेहंदी, नृत्य, रंगोली एवं चित्रकला का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में दक्ष हुई महिलाओं, बालिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर की सार्थकता सिद्ध हो गयी है | ये बच्चियां अब अपने हुनर से अपना रोजगार कर सकती है | मंच द्वारा प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया | मंच एवं आमंत्रित गणमान्यजनों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया | प्रशिक्षु महिलाओं-बालिकाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया | महिला प्रकोष्ठ की डॉ.बसंती हर्ष, डॉ.सुषमा बिस्सा, सुमन जोशी, सरोज औझा ने अपने विचार प्रस्तुत किए | ज्योति वधवा ने गीत के माध्यम से भावांजलि प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया | अंत में दो मिनट का मौन रखकर डॉ.एम एल व्यास को श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी | संचालन डॉ.सुधा आचार्य ने किया | धन्यवाद ज्ञापित भगतीराम पांडे ने किया |
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...