खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
शिक्षकों के तबादलों को लेकर संशय!, शिक्षा मंत्री कह रहे बनाई जाएगी तबादला नीति, लेकिन विभाग के पास नहीं है समय, 24 जून को खुलेगे स्कूल..
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिक्षकों के तबादलों को लेकर संशय! शिक्षा मंत्री कह रहे बनाई जाएगी तबादला नीति लेकिन विभाग के पास नहीं है समय 24 जून को खुलेगे स्कूल.. बीकानेर...राज्य में शिक्षा विभाग में होने वाले तबादलों को लेकर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं जारी करने से संशय पैदा हो गया है कि अब तबादले होगे भी या नहीं। ये संशय जताते हुए वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने कहा है कि शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा था कि शिक्षा विभाग में अबकी बार तबादले पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे इसके लिए नीति भी बनाई जाएगी साथ ही शिक्षा मंत्री कई बार कह चुके की तबादले ग्रीष्मकालीन अवकाश में किए जाएंगे जिससे बीच सत्र में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।लेकिन अभी तक तबादलों को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है ना ही नीति बनी है साथ ही आगामी 24 जून से स्कूल खुल जाएंगे ऐसे में अब नीति से तबादले होना मुश्किल है साथ ही जो शिक्षक अपने जिले से कई वर्षों से दुरस्थ जिले में नौकरी कर रहे है तबादले की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से उनके सपने कि अपने गृह जिले में चले जाएंगे वो टूट रहे है साथ ही शिक्षक मायूस है ओर अब विभाग के पास इतना समय ही नहीं है कि 24 जून को स्कूल खुलने से पहले आवेदन लेकर तबादले नीति से किए जा सके। मई में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते के साथ ही विभाग में एक बार फिर तबादले की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।शिक्षा मंत्री ने कहा था कि राजनीतिक आधार पर पिछली सरकार में जिनके तबादले हुए थे उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।पिछली सरकार ने करीब 50 हजार से अधिक ट्रांसफ़र किए थे,इनमे कई राजनीतिक आधार पर जबरन किए गए थे अब वर्तमान सरकार इनको राहत देने पर विचार कर रही है।लेकिन अब तबादले होना मुश्किल लग रहा है । इनका कहना है.. राज्य सरकार को शिक्षकों से आवेदन जून माह में ही लेने चाहिए साथ ही तबादले नीति के आधार पर शीतकालीन अवकाशों में किए जाएं जिससे बच्चों की पढ़ाई में परेशानी नहीं हो, साथ ही ये ध्यान रखा जाए कि जिस स्कूल से तबादला किया जा रहा है वहां की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित नहीं हो। मोहरसिंह सलावद प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा)
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...