खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित/राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 13 जुलाई को/हाथकरघा बुनकरों से आवेदन आमंत्रित
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर,17 जून। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।निर्धारित प्रारूप में पूर्णरूप से भरकर मय संलग्नकों के साथ जिला उद्योग केन्द्र,बीकानेर में अंतिम तिथि 28 जून 2019 को सांय 6.00 बजे तक व्यक्तिशः अथवा आॅनलाईन प्रस्तुत किए जा सकते है। आॅनलाईन आवेदन करने पर मूल आवेदन पत्र (हार्ड प्रति) डाक के माध्यम से भी निर्धारित अंतिम तिथि 28 जून 2019 तक कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 से ‘‘राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार‘‘ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाना है। इस योजना में राज्य में स्थापित एमएसएमई एक्ट 2006 में ई.एम.पार्ट-ाा/उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को भी क्रमशः ‘‘राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार‘‘ तथा ‘‘राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया जाएगा।
मंजू नैण गोदारा ने बताया कि सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों की श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक-एक उद्यमी को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस प्रकार प्रतिवर्ष कुल 12 उद्यमों को राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा एक हस्तशिल्पी एवं एक बुनकर को क्रमशः राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार एवं राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार हेतु समस्त सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम श्रेणी में स्थापित एवं विगत तीन वर्षो में निरन्तर कार्यरत उद्यमी पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान उद्योग रत्न में चयनित सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम श्रेणी के 12 उद्यमियों तथा एक हस्तशिल्पी एवं एक बुनकर को एक लाख रूपये प्रत्येक को नकद पुरस्कार,प्रशस्ति पत्र एवं शाॅल प्रदान किया जायेगा।
------
राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 13 जुलाई को
बीकानेर,17 जून। राजकीय विधि स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बीकानेर में 13 जुलाई को राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी।
काॅलेज के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2018-19 के अध्ययनरत सभी छात्र एवं सत्र 2019-20 के 30 जून तक प्रवेशित नए विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। यह परीक्षा 13 जुलाई को काॅलेज में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे (दो घंटे) के मध्य आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक अपना आवेदन काॅलेज में जमा करवा सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में राज्य,जिला, एवं महाविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ चयनित प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
-----
हाथकरघा बुनकरों से आवेदन आमंत्रित
बीकानेर,17 जून। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से इस वित्तीय वर्ष में बुनकरो को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगां
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक एवं उपनिदेशक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित गए हंै। इसके लिए वही बुनकर पात्र हैं, जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 03 वर्षो से कार्य कर रहे है तथा जिन्हें गत 03 वर्षो से इस पुरस्कार के लिए चयनित नही किया गया है।
उन्होंने बताया कि पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन 30 जून तक कार्यालय महाप्रबन्धक,जिला उद्योग केन्द्र, बीकानेर में जमा करा सकते है। आवेदन फार्म जिला उद्योग केन्द्र से प्राप्त किया जा सकता है।
-----
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...