खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
जवाबदेही से जनसमस्याओं का करें त्वरित निस्तारण-गौतम
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
बीकानेर, 17 जून। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने यहां नियमित रूप से जनसुनवाई करें तथा आने वाली शिकायतों का प्रभावी व त्वरित निस्तारण करें।
गौतम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों में नियमित जनसुनवाई नहीं होने के कारण आमजन अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान को लेकर परेशान रहते हैं और सम्पर्क पर दर्ज प्रकरण भी लम्बित रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सम्पर्क पर गत छह माह से दर्ज समस्त शिकायतें एक सप्ताह में निस्तारित करते हुए सम्बंधित को राहत दी जाए। शिकायत को जिस भी स्तर पर निष्पादन करवाना हो इसमें गुणवता का विशेष ध्यान रखा जाए। बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि विद्वुत कनेक्शन आदि मामलों में परिवादी को उसके कार्य होने की निश्चित समयसीमा बता दी जाए ताकि वह अनावश्यक रूप से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी प्रकार की तकनीक समस्या आने पर आईटी सेल से सम्पर्क कर सकते है। अगले सप्ताह से शिकायतों के निस्तारण पर गुणवता के स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्रों में पीएचसी का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस सम्बंध में एक प्रारूप तैयार कर भिजवाने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर जो भी कमियां पाई जाए उनका विशेष उल्लेख करते हुए अधिकारी नोट बनाकर भेजेंगे। इसी प्रकार मनरेगा कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे तथा वहां कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून के दौरान जिले में पौधारोपण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीईओ जिला परिषद को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम शहरी क्षेत्र में तथा जिला परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में प्रति ब्लाॅक दस-दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण सफल रहे इसके लिए सम्बंधित विभाग से समन्वय कर सभी तैयारियां मानसून आने से पूर्व पूर्ण कर लें। बैठक में बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को 96 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। जिला कलक्टर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के 12 हजार 190 लक्ष्यों की स्वीकृतियां जारी करने की गति बढ़ाई जाए तथा योजना के तहत नई स्वीकृतियों के साथ ही ब्लाॅक वार टारगेट भी रिव्यू करें।
आवासन मंडल अपनी भूमि से अतिक्रमण हटवाएं
जिला कलक्टर ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की जमीनों पर बड़े स्तर पर कब्जे की शिकायतें हैं। हाउसिंग बोर्ड इस सम्बंध में प्रशासन का आवश्यक सहयोग लेते हुए कब्जे हटवाने की कार्यवाही सम्पन्न करें। जिला कलक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में कहीं भी पानी की किल्लत न हो। कई स्थानों से पेयजल की कमी की शिकायत आ रही है ऐसे स्थानों पर मांग के अनुरूप अतिरिक्त टैंकर भिजवाने की व्यवस्थाएं की जाए, विशेषकर अभावग्रस्त 189 गांवों में पीने के पानी की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इन गांवों में पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
जिला कलक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि बीसूका के लक्ष्यों में दस प्रतिशत वृद्धि की गई है इसके अनुसार सम्बंधित विभाग कार्ययोजना बना लें ताकि समय रहते बीसूका के के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने जिले में अब तक बनाए गए सभी स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिंकेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बीसूका के तहत आवास, स्वास्थ्य, खाद्वय, बाल व महिला कल्याण, विद्वयुत कनेक्शन आदि बिन्दुओं की भी समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के गावडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...