खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
रेलवे : पेंशन अदालत का आयोजन, प्राप्त कुल 239 आवेदनों का निस्तारण
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️

बीकानेर 17.06.2019। मंडल कार्यालय, बीकानेर के सभागार में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के पेंशन संबंधी विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण के लिए एक पेंशन अदालत का आयोजन किया गया जिसकी अघ्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री सुरेशचंद्रा द्वारा की गई। इस अदालत में पेंशनरी प्रकरण के 73 तथा नॉन पेशनरी प्रकरण के 166 मामले सहित कुल 239 आवेदन प्राप्त हुए। इन प्रकरणों में 7 वें वेतन आयोग के अनुसार फिक्स्ड मेडिकल भत्ते के भुगतान, पीपीओ के रिवीजन व समापन भुगतान संबंधी, सेवा के दौरान अभुगतान से संबंधित मामले, सेवा के दौरान पदोन्नति पर वेतन निर्धारण व मानार्थ पास,परिवार पेशन व अविवाहित पुत्री के वार्ड पेंशन आदि मामलों को सुना गया तथा रेल नियमानुसार मामलों का निस्तारण किया गया ।
इस अवसर पर वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री हर्षवर्द्धन नांगल एवं मंडल वित्त प्रबंधक श्री नीलांशु शेखर उपस्थित थे। पेंशन अदालत का संचालन श्री भवानी सिंह राजपुरोहित तथा राजेन्द्र सिंह राठौड़, वरि. हित निरीक्षक, बीकानेर द्वारा किया गया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...