औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जिला कलक्टर ने पूगल में विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, आडूरी में की जनसुनवाई
जिला कलक्टर ने पूगल में विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, आडूरी में की जनसुनवाई
बीकानेर, 3 जून। जिला कलक्टर निशांत जैन ने बुधवार को पूगल क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने पंचायत समिति पूगल की विभिन्न शाखाओं के कार्यों का फीडबैक लिया। कार्मिकों को पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों की परिवेदनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। यहीं अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया तथा भोजन कर रहे लोगों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार इसका संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पंचायत समिति परिसर में किए गए पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने उप जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आउटडोर एवं इनडोर की जानकारी ली। दवाइयों की उपलब्धता, जांचों की स्थिति, स्टाफ उपस्थिति के बारे में जाना। विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर लू-तापघात और जलजनित बीमारियों के निदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पुलिस थाना, राजस्व तहसील तथा उपकोष कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा आमजन के हित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
*अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे जल संरक्षण की मुहिम*
जिला कलक्टर ने आडूरी ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्राप्त समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के बारे में बताया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित अभियान के बचे हुए समय में अधिक से अधिक ग्रामीणों तक जल संरक्षण की मुहिम को पहुंचाया जाए। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान तहसीलदार अशोक पारीक तथा विकास अधिकारी गोपाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...