औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
मजदूर नेता, पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को श्रद्धाजंलि अर्पित की
मजदूर नेता, पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को श्रद्धाजंलि अर्पित की
बीकानेर, 6 जून शनिवार
पूर्व विधायक (बीकानेर एवं भीलवाड़ा), मजदूर नेता, स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40 वीं पुण्यतिथि पर नत्थूसर गेट के बाहर ‘गोकुल सर्किल’ पर स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति बीकानेर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जर्नादन कल्ला, नगर निगम के पूर्व महापौर मकसूद अहमद ‘स्मारक समिति’ के सचिव एडवोकेट अजय गोपाल पुरोहित सहित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व शहर की शख्सियतों ने स्वर्गीय पुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में स्मारक समिति के सचिव एडवोकेट पुरोहित ने सभी आगुंतकों का आभार किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...