औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया, अर्पित की छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि,
राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया, अर्पित की छत्रपति शिवाजी को श्रद्धांजलि,
राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
बीकानेर, 6 जून शनिवार
महान योद्धा एवं हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर पुष्पांजलि सभा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया । हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रवाद, सुशासन एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा शहर जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन शक्ति, सुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की अनुपम प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में सत्यप्रकाश शर्मा, रमेश गौड़, किशन तंवर, भागचंद खत्री, गोरधन नायक, प्रियंका सनाढ्य एवं अक्षय कालवां सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...