औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
क्षत्रिय सभा मनाएगी क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती
👇 क्लिक करें और देखें वीडियो
बीकानेर में हुआ कांग्रेस देहात का प्रदर्शन
क्षत्रिय सभा मनाएगी क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती
बीकानेर 6 जून 2026 शनिवार
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा रविवार 7 जून को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय बिदासर हाउस तीर्थ स्तंभ पर पराक्रम और वीरता के बल पर भारतवर्ष को गौरवान्वित करने वाले हिंदू सम्राट क्षत्रिय शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान जी की 860वीं जयंती मनाने जा रही है ।
सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया इस जयंती अवसर पर बीकानेर के समस्त क्षत्रिय समाज के संभ्रांत एवं प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें भारतवर्ष के अंतिम शासक पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर विषय विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन प्रदान किया जाएगा ।
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस समारोह में मुख्य रूप से युवा छात्र एवं छात्राओं को आमंत्रित किया है जिससे वे अपने भारत के वीरतापूर्ण इतिहास के बारे में जान सकें ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...