औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भाजपा मोर्चा बीकानेर : रमजान अब्बासी के प्रदेश महामंत्री बनने पर बीकानेर में खुशियां,
अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
भाजपा मोर्चा बीकानेर : रमजान अब्बासी के प्रदेश महामंत्री बनने पर बीकानेर में खुशियां,
अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित कार्यकारिणी में रमजान अब्बासी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
रमजान अब्बासी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने एक समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य एवं जालम सिंह भाटी ने कहा कि रमजान अब्बासी को संगठन में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों का प्रतिफल मिला है।
जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता मोहन सुराणा, मनीष सोनी, सुशील शर्मा, श्याम चौधरी एवं कुणाल कोचर ने भी रमजान अब्बासी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
#bjp
#bikaner






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...