Subscribe Us

test

जस्सूसर गेट : दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात गायब


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

जस्सूसर गेट : दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात गायब



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

जस्सूसर गेट : भरी दोपहरी सूने मकान से लाखों के आभूषण चोरी
बीकानेर। अज्ञात चोर भीषण गर्मी में दोपहर सवा एक से शाम 6 बजे के बीच एक जर्जर मकान से लाखों के आभूषण चुरा ले गए । मामला जस्सूसर गेट क्षेत्र का है। यह क्षेत्र नयाशहर थाना के अधीन आता है। मामले को लेकर जस्सूसर गेट 15 नम्बर स्कूल के सामने वाली गली निवासी भीमराज सेवग पुत्र श्रवण कुमार सेवग (बरसलपुर वाले) ने थाने में परिवाद दिया है। परिवाद में बताया है कि उसका मकान जर्जर अवस्था में था इसलिए वह दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा। इसी दरमियान जब अपने पुराने मकान को देखने उसके पिता श्रवण कुमार गए तो पता चला कि उनके घर का मुख्य दरवाजा उखड़ा हुआ और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब घर के अंदर गए तो अटैची वगैरह सारा सामान बिखरा हुआ मिला। भीमराज ने बताया कि 19 अप्रेल 2026 को दोपहर 1 बजे उसके पिता घर को बंद करके गए थे और शाम को जब वापस छह बजे पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इसलिए चोरी का जो समय है वह दोपहर सवा एक बजे से शाम छह बजे तक का बताया जा रहा है। 

परिवाद में बताया कि कमरे के अंदर चाँदी की गिलास, कटोरी, प्लेट, अंगूठी, पायल की जोड़ी, ठाकुरजी के दो सोने के हार, सोने की एक चैन, सोने की अंगूठी आदि जेवरात रखे हुए थे जो चोरी हो गए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.