बीकानेर : मंत्री गोदारा ने रायसर में 500 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण किया 400 केवी जीएसएस रायसर की कुल क्षमता 630 एमवीए से बढ़कर हुई 1130 एमवीए 220 केवी जीएसएस सागर रोड़ बीकानेर में 200 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का भी गोदारा ने किया लोकार्पण
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : मंत्री गोदारा ने रायसर में 500 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण किया
400 केवी जीएसएस रायसर की कुल क्षमता 630 एमवीए से बढ़कर हुई 1130 एमवीए
बीकानेर : मंत्री गोदारा ने रायसर में 500 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण किया
400 केवी जीएसएस रायसर की कुल क्षमता 630 एमवीए से बढ़कर हुई 1130 एमवीए
220 केवी जीएसएस सागर रोड़ बीकानेर में 200 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का भी गोदारा ने किया लोकार्पण
बीकानेर, 20 अप्रैल।जिले में विद्युत आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत सोमवार को विद्युत प्रसारण निगम के 400 केवी जीएसएस (रायसर-जयपुर रोड) पर 500 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने किया। इस ट्रांसफॉर्मर को स्थापित करने में कुल 50.21 करोड़ रुपये की लागत आई। साथ ही गोदारा ने 220 केवी जीएसएस सागर रोड़ बीकानेर में 200 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का भी लोकार्पण किया। इसकी लागत 20.88 करोड़ आई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोदारा ने कहा कि नए ट्रांसफॉर्मर के संचालन के बाद लोग लाइट जाना भूल जाएँगे। साथ ही कहा कि लाइट को लेकर अब लोगों के फोन आना भी बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को अब बेहतर गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध होगी तथा वोल्टेज की समस्या, ट्रिपिंग और लोड कटौती में उल्लेखनीय कमी आएगी।
इस अवसर पर बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कस्वां ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोदारा का आभार जताया।
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के अधीक्षण अभियंता बी आर मेघवाल ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के अथक प्रयासों से ये ट्रांसफार्मर जल्द स्थापित हो पाया। इस परियोजना से जुड़े आसपास के 6 अन्य 220 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़, बादनूं, नोखा, सागर रोड़ बीकानेर, गजनेर व छत्तरगढ़ पर भी लोड संतुलन बेहतर होगा, जिससे घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को अधिक निरंतर और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ।साथ ही इस ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से लगभग 1200 मेगावाट सोलर ऊर्जा के बेहतर एकीकरण का मार्ग भी प्रशस्त होगा, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड में प्रभावी रूप से जोड़ा जा सकेगा। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक अभियंता हनुमंत गौड़ ने किया।







No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...