Subscribe Us

test

पानी आया क्या... तीन दिन से व्यास कॉलोनी के इस सेक्टर के दर्जनों घर प्यासे शहर की पॉश कॉलोनी के ऐसे हालात, ग्रामीण इलाकों में कैसे होंगे...!


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

पानी आया क्या... तीन दिन से व्यास कॉलोनी के इस सेक्टर के दर्जनों घर प्यासे
शहर की पॉश कॉलोनी के ऐसे हालात, ग्रामीण इलाकों में कैसे होंगे...!



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

पानी आया क्या... तीन दिन से व्यास कॉलोनी के इस सेक्टर के दर्जनों घर प्यासे
शहर की पॉश कॉलोनी के ऐसे हालात, ग्रामीण इलाकों में कैसे होंगे...!
बीकानेर 20 अप्रैल 2026 सोमवार 

जय नारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 2 ई के दर्जनों घरों में तीन दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही। हालात यहां तक बिगड़ चुके हैं कि सेक्टर के लोग एक दूसरे को देखते ही पूछते हैं - पानी आ गया है क्या ! यहां 3 दिन से पानी नहीं आया है। सेक्टर के जागरूक लोगों ने बताया कि बीते दिनों नई लाइन डाल दी गई । सबके 2700 से 3000 रुपये लग गए। पुरानी लाइन बंद कर नई शुरू की। सड़क टूटी फूटी छोड़ दी। बाकी सब जगह की सड़क बन गई। सेक्टर के इस भाग में करीब 50 घरों की लाइन छोड़ दी।
पानी सप्लाई की वही पहले सी स्थिति है। नल में पानी नहीं, हवा आती है। हम लोगों को बार बार टैंकर डलवाकर काम चलाना पड़ता है। ऐसी हालत है हमारे सेक्टर की लाइन नंबर 1 से 50 तक की । 
एक महिला ने कहा -
हमारी गली मे सर्वाधिक सत्ताधीशों के समर्थक हैं । और वो भी प्रचंड । लेकिन हम जमीनी स्तर पर भी एक छोटा सा काम नहीं करवा पा रहे। आखिर कहां तक सहन करना है और क्या है वास्तविक समस्या हमारी लेन ही सबसे उपेक्षित क्यों हैं? शहर की पॉश कॉलोनी के ऐसे हालात, ग्रामीण इलाकों में कैसे होंगे...! 

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.