औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर का आकाश पतंगों से अटा
बीकानेर का आकाश पतंगों से अटा
सादुल क्लब सहित जगह-जगह छतों, मैदानो में जमकर पतंगबाजी
बीकानेर,
बीकानेर वासियों ने आज 539 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया । सुबह से ही आकाश पतंगों से अटा रहा। लोगों ने तेज गर्मी के चलते भी अपनी छतों पर खूब पतंगे उड़ाने का मजा लिया जो शाम तक चलता रहा। इस मौके सादुल क्लब के क्रिकेट मैदान में पदाधिकारी और मेंबर ने भी जमकर पतंगबाजी की ।सादुल क्लब के अध्यक्ष, हनुमान सिंह राठौड़ ने बताया कि आज हम सब क्लब के मेंबर मिल कर बीकानेर का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम मना रहे है। और पतंग उड़ाकर खूब सेलिब्रेट कर रहे। इस मौके पर क्लब के सेक्रेटरी एमपी सिंह सोईन, रणजीत सिंह बिक, लोकेश शर्मा,अजय सिंह भटनागर,राजेंद्र स्वामी, सुशील पारीक, प्रदीप सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।







No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...