औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
1 मार्च 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सीए सुधीश कुमार शर्मा जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर के अध्यक्ष निर्वाचित
सीए सुधीश कुमार शर्मा जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर के अध्यक्ष निर्वाचित
जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर के वर्ष 2026–2030 के लिए चुनाव दिनांक 1 मार्च 2026 को सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया संघ के निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न कराई गई तथा निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित द्वारा परिणाम घोषित किए गए।
निर्वाचन परिणाम के अनुसार –
सीए सुधीश कुमार शर्मा अध्यक्ष,
प्रदीप सिंह पंवार सचिव,
मानक चन्द व्यास कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन जिला खेल परिषद के पर्यवेक्षक सुरेन्द्र हर्ष, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक विजेन्द्र रंगा तथा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के पर्यवेक्षक परमेश्वर प्रजापत द्वारा किया गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संरक्षकों ने बीकानेर में जिम्नास्टिक खेल के व्यापक विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
यह चुनाव एवं नई कार्यकारिणी का गठन बीकानेर में जिम्नास्टिक खेल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...