कोलायत : सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष जोर फील्ड मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में लापरवाही पर चेतावनी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
17 मार्च 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
कोलायत : सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष जोर
कोलायत : सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष जोर
फील्ड मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में लापरवाही पर चेतावनी
*कोलायत ब्लॉक की मासिक बैठक में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और आकांक्षी ब्लॉक लक्ष्यों पर विशेष जोर*
बीकानेर, 17 मार्च। कोलायत ब्लॉक की मासिक स्वास्थ्य बैठक ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी, बीसीएमओ कोलायत डॉ. भारत ओझा, डॉ. कुंदन मल, डॉ. मनीष पुष्करणा, डॉ. कपिल सारस्वत, डॉ. भुवनेश, डॉ. दुर्गावती टाक, डॉ. ऐश्वर्या, बीपीएम अल्ताफ और एबीपी फेलो अनुराधा सहित ब्लॉक के एसटीएलएस, सीएचओ, एएनएम और स्वास्थ्य कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, स्पोक एवं हब व्यवस्था तथा आकांक्षी ब्लॉक के सभी सातों स्वास्थ्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संदिग्ध मामलों को तुरंत हब सेंटर रेफर करने और उपचार प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
*राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा:*
बैठक के दौरान ओपीडी वाउचर और ऑनलाइन एंट्री को नियमित करने तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति जांची गई। टीकाकरण, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एएनसी/पीएनसी सेवाओं में सुधार और परिवार कल्याण कार्यक्रमों को गति देने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत मरीजों की पहचान, फॉलोअप, गैर-संचारी रोगों (डायबिटीज, हाइपरटेंशन) की स्क्रीनिंग और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। पोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषण की रोकथाम और मौसमी बीमारियों (डेंगू, मलेरिया) पर नियंत्रण को लेकर भी विस्तृत कार्ययोजना साझा की गई।
*फील्ड मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में लापरवाही पर चेतावनी:*
डॉ. सुनील जैन ने उप स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण को दुरुस्त रखने के साथ-साथ उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के समयबद्ध फॉलोअप के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शत-प्रतिशत डेटा एंट्री अनिवार्य है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी कार्मिकों को टीम वर्क और समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।






No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...