औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
20 मार्च 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष पद पर फिर काबिज द्वारका प्रसाद पचीसिया, रिकॉर्ड जीत से तीसरे दशक में प्रवेश
इस जीत के साथ डी.पी. पच्चीसिया उद्योग जगत में संभवतया अनवरत और सर्वाधिक समय तक अध्यक्ष पद का दायित्व निर्वहन करने का रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं
बीकानेर में ही नहीं राज्य और केंद्र तक बीकानेर के उद्योग व्यापार के हित में आवाज पहुंचाने वाले और सामाजिक सांस्कृतिक आयोजनों में सहयोगी के रूप में पहचाने जाने वाले द्वारका प्रसाद पचीसिया बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष पद पर फिर काबिज हुए हैं।
अध्यक्षता का तीसरा दशक शुरू
डी.पी. पच्चीसिया संघ के दो दशक से अध्यक्ष रहे हैं और इस जीत के साथ ही उनकी अध्यक्षता का तीसरा दशक शुरू होने जा रहा है। उन्होंने 2007 में पहली बार जीत दर्ज की, इसके बाद 2011 में पुनः अध्यक्ष बने। वर्ष 2016 और 2021 में वे निर्विरोध चुने गए, और इस बार 2026 में वे कड़े मुकाबले में फिर से चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं।
आज हुए संघ के चुनाव में पचीसिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील थिरानी से 240 अधिक मत हासिल कर जीत दर्ज करवाई। मतदान में 701 मतदाताओं में से 676 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
चुनाव अधिकारी एड अजय पुरोहित ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। पचीसिया की टीम के उपाध्यक्ष का चुनाव लडऩे वाले अशोक सुराणा,नरेश मित्तल,कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र किराडू,अरविन्द चौधरी,अशोक गहलोत,दिलीप रंगा,किशन बोथरा,निर्मल पारख,पारस डागा,राजाराम सारड़ा,शिवरतन पुरोहित,श्याम सुंदर सोनी,सुरेन्द्र बांंठिया,विजय जैन व विमल चोरडिया ने भी जीत दर्ज की है।
आंकड़े बोलते हैं
चुनाव अधिकारी के अनुसार:
अध्यक्ष पद: डी.पी. पच्चीसिया – 456 वोट, सुशील थिरानी – 216 वोट
उपाध्यक्ष: अशोक सुराणा – 429 वोट, नरेश मित्तल – 389 वोट
अन्य प्रत्याशी: विनोद गोयल – 234 वोट, विनोद बाफना – 210 वोट
कार्यकारिणी सदस्य (14 पद):
पारस डागा – 457
निर्मल पारख – 438
विमल चोरडिया – 432
किशनलाल बोथरा – 431
राजाराम सारड़ा – 423
सुरेन्द्र बांठिया – 423
दिलीप रंगा – 408
मनोज चांडक – 407
अशोक गहलोत – 400
शिवरतन पुरोहित – 391
विजय जैन – 389
वीरेन्द्र किराडू – 384
इस जीत के साथ डी.पी. पच्चीसिया उद्योग जगत में संभवतया अनवरत और सर्वाधिक समय तक अध्यक्ष पद का दायित्व निर्वहन करने का रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...