औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
20 मार्च 2026
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से मिल रही सुविधा
बीकानेर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से मिल रही सुविधा
बीकानेर के नागरिकों की मांग पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से जयपुर से बीकानेर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवा का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया बीकानेर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया यह उड़ान Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस फ्लाइट सेवा को शुरू कराने और नियमित संचालन के लिए अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। इस सेवा से बीकानेर और जयपुर के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है।
जारी शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट का समय इस प्रकार रहेगा —
फ्लाइट संख्या 9I833
जयपुर → बीकानेर
प्रस्थान: 15:20 बजे
आगमन: 16:30 बजे
फ्लाइट संख्या 9I834
बीकानेर → जयपुर
प्रस्थान: 16:55 बजे
आगमन: 18:05 बजे
यह सेवा ATR-42 विमान से संचालित होगी और 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। नए शेड्यूल से जयपुर, बीकानेर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
*खबरों में बीकानेर*
*Mohan Thanvi*








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...