औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
19 मार्च 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
गैस सिलेंडर को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बीकानेर 19 मार्च 2026 गुरुवार
शहर जिला कांग्रेस बीकानेर पूर्व विधानसभा श्रेत्र के A ब्लाक व B ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दाम व बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया । इस मौके पर A ब्लाक के अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा B ब्लाक के अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढा संगठन महासचिव जोगेंद्र जोईया मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा औऱ मोहम्मद आरिफ ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति चिंताजनक बताई। उनका कहना था कि एलपीजी गैस के संकट के कारण ऑटो चालक बेरोजगार हो चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर आरिफ खान भुट्टा, अमरीक सिंह जी, विजेन्द्र सिंह बिदावत, जोगेन्दर जोईया, अब्दुल रहमान लोदरा, ऋतिक कंडारा,नरेश शर्मा,मनोज जनागल, झमनलाल हटीला, विनोद कुमार, पार्वती गुसाई, विनस मेघवाल,राहुल,अजय,श्याम, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...