औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
17 मार्च 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर चल रही कवायद
ज़िले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध-डीएसओ
बीकानेर में व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर चल रही कवायद
ज़िले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध-डीएसओ
*ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अधिकारियों के साथ एलपीजी के स्टॉक, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को लेकर की चर्चा*
*अब व्यवसायिक सिलेंडरों की कुल माँग के 20 फ़ीसदी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर चल रही कवायद*
अब व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर चल रही कवायद
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि ज़िले में व्यावसायिक सिलेंडरों की कुल माँग के 20 फ़ीसदी सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है।
बीकानेर, 17 मार्च।रसद विभाग की टीम ने मंगलवार को जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स का विजिट किया गया।
जिला रसद अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) के अधिकारियों के साथ एलपीजी के स्टॉक, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में बीकानेर जिले में एलपीजी आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू है। आमजन को किसी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमित प्रक्रिया के तहत गैस सिलेंडर बुक करवाएं। दो दिन बाद डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है ।
अब व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर चल रही कवायद
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि ज़िले में व्यावसायिक सिलेंडरों की कुल माँग के 20 फ़ीसदी सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...