औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
19 मार्च 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने दी श्रद्धांजलि - हदां में शहीद पुखराज कंडेला की स्मृति में शहीद स्मारक एवं लाइब्रेरी निर्माण का ऐलान
शहीद का आधिकारिक दर्जा देने के लिए रक्षा मंत्री को देंगे पत्र
पूर्व मंत्री भाटी ने मुख्य सचिव से की शिष्टाचार भेंट
बीकानेर , कोलायत 18 मार्च।अमर शहीद पुखराज कंडेला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
इस अवसर पर विधायक भाटी ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे केवल स्मरण ही नहीं बल्कि स्थायी रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने शहीद पुरखराज कंडेला की स्मृति में क्षेत्र में एक भव्य शहीद स्मारक एवं आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराने का ऐलान किया । भाटी ने कहा इससे आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगी।
विधायक भाटी ने कहा कि शहीद पुखराज कंडेला को उचित सम्मान दिलाने के लिए उन्हें आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा दिलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा इसके लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पत्र प्रेषित किया जाएगा, ताकि उनके बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल सके। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
वही कल पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने जयपुर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास जी से शिष्टाचार भेंट हुई, जहाँ उनके द्वारा पूर्व मंत्री भाटी को गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।इस अवसर पर श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी साथ में उपस्थित रहे।
प्रदेश के विकास, सिंचाई व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ !!





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...