औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
19 मार्च 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : बोथरा स्कूल की स्वयंसेविकाओं ने उष्ट्र एवं अश्व अनुसंधान केन्द्रों का शैक्षिक भ्रमण किया
बीकानेर : बोथरा स्कूल की स्वयंसेविकाओं ने उष्ट्र एवं अश्व अनुसंधान केन्द्रों का शैक्षिक भ्रमण किया
प्रश्नोतरी से जाना कैसे हुआ राजस्थान निर्माण
राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना + 2 स्तर शाला इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान दिनांक 19 मार्च, 2026 को स्वयंसेविकाओं को राजस्थान दिवस के अवसर पर विद्यालय में इतिहास की व्याख्याता श्रीमती सुनीता मेघवाल द्वारा राजस्थान निर्माण की जानकारी देकर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया गया। इसके साथ-साथ स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र, बीकानेर एवं राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र, बीकानेर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया जहां पर सभी स्वयंसेविकाओं ने उष्ट्र के चमड़े से बनी विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को देखा एवं उष्ट्र संग्रहालय के भ्रमण द्वारा विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अश्व अनुसंधान केंद्र का भ्रमण भी स्वयंसेविकाओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। शैक्षिक भ्रमण का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती बिंदु खत्री द्वारा किया गया एवं उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं को शैक्षिक भ्रमण करवाए जाते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता जनागल द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र की सेवा हेतु तत्पर रहने एवं गतिविधियों में भाग लेने हेतु उत्साहवर्धन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...