औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
18 मार्च 2026 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में 7.75 लाख की प्रतिकर राशि स्वीकृत
बीकानेर, 18 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्वनी विज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने बताया कि बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम-2011 के तहत कुल 4 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। सभी 4 प्रकरणों में कुल 7 लाख 75 हजार रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...