औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
17 मार्च 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राजस्थान दिवस सप्ताह 2026 के तहत संग्रहालय में स्वच्छता व रंगोली कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 17 मार्च। राजस्थान दिवस सप्ताह 2026 के तहत मंगलवार को गंगा राजकीय संग्रहालय में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संग्रहालय के कार्मिकों ने पूरे परिसर की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय की छात्राओं को आमंत्रित कर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न रंगों के सुंदर संयोजन से आकर्षक रंगोलियां बनाई।
इस अवसर पर विभागीय संरक्षित स्मारक कीर्ति स्तंभ को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रंग-बिरंगी रोशनी से विद्युत सज्जा कर विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...